भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक को क्रिकेट सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया…
नईदिल्ली (ए)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड तीन सदस्यों वाली क्रिकेट सलाहकार समिति का चयन किया है. इसमें टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अशोक मल्होत्रा को भी चुना गया. उनके साथ-साथ जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक को भी शामिल किया गया है. अशोक के साथ-साथ सुलक्षणा और जतिन भी टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं. हालांकि इन तीनों का इंटरनेशनल करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा है।
बीसीसीआई ने सीएसी में अशोक और जतिन को नए सदस्य के रूप में शामिल किया है. जबकि सुलक्षणा को रिटेन किया गया है. वे पहले भी इस कमेटी का हिस्सा रही हैं. जतिन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 4 वनडे मैच खेल चुके हैं. वे फर्स्ट क्लास मैचों की 95 पारियों में 3964 रन बना चुके हैं. इस फॉर्मेट में जतिन ने 13 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं. वे लिस्ट ए के 44 मुकाबलों में 1040 रन बना चुके हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं।
अशोक मल्होत्रा टीम इंडिया के लिए 7 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से 226 रन बनाए हैं. वे 20 वनडे मैच भी खेल चुके हैं. अशोक ने 457 रन बनाने के साथ-साथ एक हाफ सेंचुरी लगाई है. वे फर्स्ट क्लास मैचों की 227 पारियों में 9784 रन बना चुके हैं. अशोक ने इस फॉर्मेट में 24 शतक और 52 अर्धशतक लगाए हैं.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाड़ी सुलक्षणा ने 2 टेस्ट और 46 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने 41 वनडे पारियों में 574 रन बनाए हैं. इस दौरान सुलक्षणा ने 2 अर्धशतक लगाए हैं. वे 31 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं. सुलक्षणा ने इस फॉर्मेट में 384 रन बनाए हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/1598271957069606913?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1598271957069606913%7Ctwgr%5Ec6abecd5ec20b3f4b1676aa78a305cd38a287580%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fsports%2Fcricket%2Fbcci-appoints-ashok-malhotra-jatin-paranjape-sulakshana-naik-as-members-of-the-cricket-advisory-committee-cac-2271828















