भिलाई इस्पात संयंत्र के यूआरएम, ओएचपी, आरएमपी, सिंटर प्लांट, ब्लास्ट फर्नेसेस् तथा एसएमएस-3 ने उत्पादन के साथ-साथ टेक्नो-इकाॅनामिक्स में भी नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता तथा कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने कार्मिकों व अधिकारियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई प्रेषित की। साथ ही उन्होंने इन विभागों के सहयोगी विभागों को भी शुभकामनाएं दी।
युआरएम ने रचा मासिक कीर्तिमान: भिलाई इस्पात संयंत्र की मोडेक्स यूनिट, यूनिवर्सल रेल मिल ने नवम्बर 2022 में रेल्स उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन का नया रिकाॅर्ड दर्ज किया। इसके साथ ही यूआरएम ने मासिक कीर्तिमानों की हैट्रिक लगाई। यूनिवर्सल रेल मिल ने नवम्बर 2022 में सर्वश्रेष्ठ मासिक कीर्तिमान स्थापित करते हुए 76,498 टन फिनिश्ड रेल 72,027 टन प्राइम रेल की रोलिंग कर अक्टूबर 2022 में फिनिष किए गए 75537 टन फिनिश्ड रेल तथा 71125 टन प्राइम रेल के अपने पिछले मासिक रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ा।
इसी क्रम में 260 मीटर पैनल के 4929 नग का इंस्पेक्शन करने के साथ ही वेल्डेड पैनल्स के 6834 ज्वाइंट्स का इंस्पेक्शन कर नवम्बर 2022 का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है जो कि क्रमशः अक्टूबर, 2022 में स्थापित 4359 नग पैनल इंस्पेक्शन तथा 5859 ज्वाइंट्स इंस्पेक्शन के रिकाॅर्ड से कहीं अधिक है। इसके अतिरिक्त 77 नग ईयूआर-रेक प्रेषण कर, अक्टूबर 2022 में स्थापित 75 रेक प्रेषण के पिछले उत्पादन रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया रिकाॅर्ड हासिल किया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे एवं राइट्स से प्राप्त सहयोग से इन उपलब्धियों को पाना संभव हो सका। इसके अलावा, यूआरएम ने नवम्बर माह में 30 नवम्बर 2022 को वैगनों में 260 मीटर पैनल के 310 नग लोड करके नया रिकॉर्ड बनाते हुए 28 नवम्बर 2022 को 254 पैनलों के अपने पिछले रिकाॅर्ड को ध्वस्त
ओर हैंडलिंग प्लांट ने दर्ज किया सर्वश्रेष्ठ मासिक डिस्पैच रिकॉर्ड: भिलाई इस्पात संयंत्र के ओर हैंडलिंग प्लांट ने नवम्बर, 2022 को कच्चे माल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ डिस्पैच रिकाॅर्ड दर्ज करते हुए मासिक कीर्तिमानों की हैट्रिक लगाई है। ओर हैंडलिंग प्लांट की पूरी टीम ने सहायक विभागों के सहयोग से संयंत्र के विभिन्न उत्पादन शाॅप्स को 10,05,650 टन कच्चे माल का डिस्पैच कर अब तक का उच्चतम मासिक प्रेषण दर्ज करते हुए अक्टूबर, 2022 को स्थापित 10,00,150 टन के पिछले रिकाॅर्ड को ध्वस्त कर नया रिकाॅर्ड कायम किया। इसी प्रकार नवम्बर, 2022 को अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक मटेरियल हैंडलिंग का नया रिकाॅर्ड दर्ज करते हुए 19,11,339 टन मटेरियल हैंडलिंग कर अक्टूबर 2021 को स्थापित 18,45,735 टन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
आरएमपी-3 ने भी रचा कीर्तिमान: कीर्तिमान के क्रम में संयंत्र के रिफ्रेक्टरी मटेरियल प्लांट (आरएमपी-3) के एलडीसीपी टीम ने नवम्बर, 2022 को सर्वश्रेष्ठ दैनिक उत्पादन का नया रिकाॅर्ड दर्ज करते हुए 50,518 टन उत्पादन किया जो कि मई, 2022 को स्थापित पिछले उत्पादन रिकाॅर्ड 41,260 टन से कहीं अधिक है। इस प्रकार सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन के साथ ही सर्वश्रेष्ठ नवम्बर का उत्पादन भी दर्ज किया गया। यह नवम्बर 2021 के उत्पादन से 62 प्रतिशत अधिक है। इस विभाग के एलडीसीपी बिरादरी ने 30 नवम्बर 2022 को 2439 टन लाइम एवं कैल्साइन्ड डोलोमाइट का डिस्पैच कर दैनिक रिकाॅर्ड बनाते हुए अपने 6 फरवरी 2022 को बनाए गए 2306 टन के दैनिक रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ा।
सिंटर उत्पादन में मासिक कीर्तिमान: संयंत्र की सिंटर प्लांट्स ने भी अपने उत्पादन रिदम को बनाये रखते हुए नवम्बर 2022 में 489681 टन सिंटर का उत्पादन कर एक नया मासिक कीर्तिमान स्थापित किया है जो कि पूर्व में नवम्बर 2021 में कायम मासिक रिकाॅर्ड 477564 टन सिंटर के उत्पादन से कहीं अधिक है।
ब्लास्ट फर्नेस ने भी सीडीआई दर में की वृद्धि: बीएसपी की ब्लास्ट फर्नेसों ने 30 नवम्बर 2022 को 19,158 टन हाॅट मेटल का उत्पादन कर अब तक का सर्वोच्च दैनिक उत्पादन का नया रिकाॅर्ड कायम किया। चूंकि 24 मार्च 2021 को स्थापित 19,105 टन हाॅट मेटल से कहीं अधिक है।
इसी क्रम में सभी ब्लास्ट फर्नेसों ने मिलकर दैनिक कोल्ड डस्ट इंजेक्शन (सीडीआई) दर में वृद्धि कर एक नया दैनिक कीर्तिमान रचा। 30 नवम्बर, 2022 को 2586 टन कोल्ड डस्ट को इंजेक्ट कर सर्वोच्च दैनिक कोल्ड डस्ट इंजेक्शन का नया कीर्तिमान बनाते हुए 8 नवम्बर, 2022 को बनाए गए 2538 टन कोल्ड डस्ट इंजेक्शन के रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ा।
इसी क्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र की ब्लास्ट फर्नेस-8 ने पीसीआई रेट में वृद्धि दर्ज करते हुए नवम्बर, 2022 में 149 किग्रा प्रति टन हाॅट मेटल की सर्वश्रेष्ठ मासिक दर दर्ज की है जो कि अक्टूबर 2022 में स्थापित 148 किग्रा प्रति टन हाॅट मेटल के सर्वश्रेष्ठ मासिक दर से कहीं अधिक है।
एसएमएस-3 ने दैनिक उत्पादन का बनाया नया रिकाॅर्ड: भिलाई इस्पात संयंत्र के माॅडेक्स इकाई स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (एसएमएस-3) ने दैनिक उत्पादन का एक और नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 30 नवम्बर, 2022 को 73 हीट का दैनिक उत्पादन कर 28 नवम्बर, 2022 के 71 हीट के अपने दैनिक उत्पादन रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया रिकाॅर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।
बीएसपी के उच्च प्रबंधन ने दी बधाई: भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता और कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने इस उपलब्धि हेतु संयंत्र के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर संयंत्र के विभिन्न विभागों तथा उनके सहयोगी विभागों के कार्मिकों व अधिकारियों को बधाई देकर उनका हौसला बढ़ाया। संयंत्र प्रबंधन ने भिलाई बिरादरी के साथ ही राइट्स एवं भारतीय रेलवे को भी उनके सहयोग के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आभार व्यक्त किया।















