BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पटवारी युधिष्ठिर पटेल को 7000/-₹ का रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार


रायपुर। छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो के निदेशक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक आरिफ शेख के मार्गदर्शन में एवं पंकज चन्द्रा, पुलिस अधीक्षक, एसीबी के दिशानिर्देश पर भ्रष्टाचार रोधी कार्यवाही के अंतर्गत आज दिनांक 08.10.2020 को एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा ग्राम करंगजोरी, पोस्ट करंगपाली व
तहसील बरमकेला, जिला रायगढ़ में पदस्थ पटवारी युधिष्ठिर पटेल को 7000/- रूपये की नगद राशि रिश्वत के रूप में लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया।
प्रकरण में प्रार्थी के जमीन का पट्टा बनवाने, प्रमाणीकरण करने एवं ऑनलाईन रिकार्ड दुरुस्त कराने के लिए ग्राम करंगजोरी, पोस्ट करंगपाली व तहसील बरमकेला,
जिला रायगढ़ में पदस्थ पटवारी युद्धिष्ठिर पटेल ने प्रार्थी से 11000/-रू. की मांग की गई थी। जो बातचीत पर 9000/-रू. रकम देना तय हुआ। प्रार्थी द्वारा 2000/-रू. दिये
जा चुके थे शेष रकम 7000/- नहीं देने तथा कार्यवाही कराये जाने के आशय से प्रार्थी द्वारा एसीबी बिलासपुर में शिकायत की गई थी। शिकायत की तस्दीक की गई। शिकायत
सही पाया गया, जिस पर एसीबी, बिलासपुर की टीम द्वारा जाल बिछाकर आरोपी से 7000/-रू की राशि रिश्वत लेते गवाहों के समक्ष आज रंगे हाथ पकड़ा गया है।
आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 का कायम कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है।

Related Posts