BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

अचंता शरत कमल को खेल रत्न पुरस्कार से किया गया सम्मानित: विकास ठाकुर, लक्ष्य सेन सहित इन 25 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड

राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू ने देश के कई खिलाड़ियों को खेलों में योगदान करने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया, शरत कमल को खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया…

नईदिल्ली (ए)। देश के टेबल टेनिस दिग्गज अचंता शरत कमल को खेल के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया है. शरत कमल के अलावा मुक्केबाजी विश्व चैंपियन निकहत जरीन, बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय समेत 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान इन खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से नवाजा।

शरत कमल को मिला खेल रत्न अवॉर्ड: भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल को खेल के सबसे बड़े पुरस्कार मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इस साल उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक समेत एक रजत पदक जीता था. इस वर्ष शरत कमल खेल रत्न जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं खेल रत्न की उम्मीद कर रहा था. अच्छी बात है कि इस साल सिर्फ यह अवॉर्ड मुझे मिला है।

इन खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड: देश के जिन 25 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया उनके नाम इस प्रकार हैं. सीमा पूनिया (डिस्कस थ्रो), एल्डोज पॉल (ट्रिपल जंप), अविनाश साबले (स्टीपलचेज), लक्ष्य सेन (बैडमिंटन), एचएस प्रणय (बैटमिंटन), अमित पंघाल (बॉक्सिंग), निकहत जरीन (बॉक्सिंग), भक्ति कुलकर्णी (शतरंज), आर प्रज्ञाननंधा (शतरंज), दीप ग्रेस इक्का (हॉकी), सुशीला देवी (जुडो), साक्षी कुमारी (कबड्डी), नयन मोनी सैकिया (लॉन बॉल), सागर ओवलकर (मल्लखंब), एलावेनिल वलारिवन (शूटिंग), ओम प्रकाश मिथरवल (शूटिंग), श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस), विकास ठाकुर (वेटलिफ्टिंग), अशूं (रेसलिंग), (सरिता रेसलिंग), प्रवीण (वुशू), मानसी जोशी (पैरा बैडमिंटन), तरुण ढिल्लन (पैरा बैडमिंटन), स्वपनिल पाटिल (पैरा बैडमिंटन), जर्लिन अनिका जे (डेफ बैडमिंटन)।

Related Posts