दुर्ग। बुधवार 30 नवंबर को पुलिस विभाग में करीब 40 साल सेवा देने के उपरांत सेवानिवृत हुए प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार साहू को दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने शाल, श्रीफल, मोमेंटो और उपहार भेंट कर आज विदाई दी। विदाई के पूर्व एसपी पल्लव ने श्री साहू से चर्चा करते हुए उनके अब तक के सफर के बारे में और उनके परिवार की जानकारी ली। एसपी पल्लव ने श्री साहू को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ससम्मान विदाई दी।
ज्ञात हो कि प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार साहू जून 1983 में दुर्ग जिला में भर्ती हुए थे। इन्होंने दाढ़ी, दल्लीराजहरा, डौंडी, मोहननगर, भिलाई नगर, पाटन थाना में अपनी सेवाएं दी। वर्ष 2018 में श्री साहू आरक्षक से प्रधान आरक्षक पदोन्नत हुए थे।विदाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू, लाइन डीएसपी निलेश द्विवेदी, आरआई रमेश चंद्रा तथा सूबेदार तृप्ति सिंह मौजूद थी।














