BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

‘करो या मरो’ के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत को दिया बल्लेबाजी का न्योता, संजू सैमसन को फिर नहीं मिला मौका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी वनडे क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है, भारत को सीरीज बचाने के लिए यह मैच जीतना होगा…

नईदिल्ली (ए)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच क्राइस्टटर्च में खेला जाएगा. इससे पहले सीरीज का दूसरा मैच बारिश की वजह से धुल गया था. जबकि पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हराया था. न्यूजीलैंड फिलहाल इस सीरीज में 1-0 से आगे है. अगर भारत को यह सीरीज बचानी है तो आखिरी वनडे मुकाबले में कीवी टीम को हर हाल में हराना होगा।

क्राइस्टचर्च में कीवी टीम का रिकॉर्ड शानदार
क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर वनडे में न्यूजीलैंड का बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है. कीवी टीम ने यहां पर अब तक 11 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं जिनमें 10 जीते और सिर्फ एक मैच हार है. न्यूजीलैंड साल 2018 में इस ग्राउंड पर अंतिम बार हारा था. तब इंग्लैंड ने मेजबान टीम को 7 विकेट से शिकस्त दी थी. वैस हेगले ओवल में ओवर ऑल 15 एकदिवसीय खेले गए हैं. इनमें से चार मुकाबले ऐसे रहे जिनमें न्यूजीलैंड की टीम शामिल नहीं थी. कीवी टीम के इस दमदार रिकॉर्ड को देखते हुए भारत को मैच जीतना आसान नहीं होगा।

आपको बता दें कि वनडे सीरीज के आखिरी और तीसीरे मुकाबले एक बार फिर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह दीपक हुड्डा को भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. टीम के कप्तान यह बदलाव एक एकस्ट्रा गेंदबाज के लिए कर सकते हैं. हालांकि आपको बता दें कि संजू सैमसन फिलहाल कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं।

न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग 11 न्यूज़ीलैंड ने आज के मैच का टॉस जीता. न्यूज़ीलैंड की टीम का आज के मैच के प्लेइंग 11 इस तरह है – फिन ऐलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, टॉम लाथम, डैरेल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।
भारत की प्लेइंग 11 भारत ने आज के मैच का टॉस हारा. भारत की टीम का आज के मैच के प्लेइंग 11 इस तरह है – शिखर धवन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दीपक हूडा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीता, करेगा बोलिंग भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 3rd ODI मैच हैग्ली ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया है. आज के इस मैच के अम्पायर क्रिस ब्राउन, क्रिस गॅफने, शॉन हैग और रेफरी जेफ क्रो हैं।
मौषम का हाल भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच हैग्ली ओवल, क्राइस्टचर्च में हो रहे मैच के लिए वेदर रिपोर्ट इस तरह है – घने बादल छाये है।

Related Posts