BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

मुख्यमंत्री की बहन कार में बैठी रही, पुलिस क्रेन से उठाकर ले गई थाने, जानिए क्या है पूरा मामला?

आंध्र प्रदेश की मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला एक कार के अंदर बैठीं थी और उस कार को पुलिस ने क्रेन से उठवा लिया…

हैदराबाद (ए)। हैदराबाद में उस वक्त एक अजीब नजारा देखने को मिला जब तेलंगाना की नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला एक कार के अंदर बैठीं थी और उस कार को पुलिस ने क्रेन से उठवा लिया। शर्मिला की वाईएसआर तेलंगाना पार्टी ने के. चंद्रशेखर राव सरकार के खिलाफ पदयात्रा शुरू की है, और वारंगल में राज्य की सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ झड़प के बाद उन्हें सोमवार को हिरासत में ले लिया गया था. इस मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि जब क्रेन से कार को ले जाया जा रहा था तब सीएम की बहन अंदर ही बैठी रहीं. वह अपनी गाड़ी से नहीं उतरीं।

शर्मिला को थाने ले गई पुलिस: वाईएस शर्मिला लगातार विवादों में घिरती हुईं नजर आ रही हैं। रेड्डी लगातार मुख्यमंत्री केसीआर के खिलाफ विरोध कर रही हैं. इस बार भी वह सीएम के खिलाफ विरोध के लिए ही निकली थीं, लेकिन बीच रास्ते में उन्हें रोक लिया गया. बताया जा रहा है कि शर्मिला रेड्डी को सोमाजीगुडा से हिरासत में लिया गया है और पुलिस उन्हें स्थानीय थाने ले गई।

शर्मिला के काफिले पर हमला: इससे पहले सोमवार को शर्मिला के काफिले पर टीआरएस के समर्थकों का हमला और बाद में पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी से वारंगल जिले में उनकी पदयात्रा के दौरान तनाव पैदा हो गया था. पुलिस ने शर्मिला की पदयात्रा को रोक दिया था और उन्हें और वाईएसआरटीपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेन्नारोपेटा मंडल में गिरफ्तार कर लिया था. शर्मिला को कथित तौर पर टीआरएस विधायक पी. सुदर्शन रेड्डी के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

https://twitter.com/ANI/status/1597502890494799872?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1597502890494799872%7Ctwgr%5E38202902b6a50b5fa8c2a0b2c24d02c05800d013%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fandhra-pradesh-politicial-and-ys-jagan-mohan-reddy-sister-car-towed-by-cops-in-hyderabad-2270113

Related Posts