BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने मितान लाए तेजी: आयुक्त रोहित व्यास

 

भिलाई। शासन की महती योजना मितान की प्रगति एवं प्रमाण पत्र बनाने में आ रही परेशानियों को लेकर आयुक्त रोहित व्यास ने तहसीलदार, निकायों के नोडल अधिकारी, मितान योजना के तकनीकी अधिकारी एवं सुपरवाइजर की बैठक में कहा कि शासन द्वारा लोगों को आय, जाति, निवास, विवाह जैसे प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज घर बैठे नागरिकों को उपलब्ध कराने प्रारंभ की गई है। इस कार्य को बिना देरी के लोगो तक पहुंचकर पूर्ण करे।

निगम सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में आयुक्त रोहित व्यास ने सभी मितानों से दस्तावेजों संकलन और प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्याओं की जानकारी लिए और उन्होंने भिलाई, भिलाई-चरोदा, दुर्ग और रिसाली निकायों में मितान योजना से संलग्न नोडल अधिकारियों से कहा कि अपूर्ण दस्तावेजों के कारण लंबित प्रकरणों पर आवेदकों से संपर्क कर कार्य पूर्ण कराने निर्देश दिए। आयुक्त श्री व्यास ने रिसाली निगम क्षेत्र में मितान योजना के तहत प्रमाण पत्र बनाने में हो रही धीमी गति को लेकर नाराजगी व्यक्त किए। उन्होंने शासकीय एवं निजी स्कूलों में तथा कॉलेज में संपर्क कर विद्यार्थियों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष शिविर लगाने साथ ही 5 वर्ष से नीचे बच्चों का आधार कार्ड बनाने हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रों में शिविर आयोजित कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

बैठक में मितान योजना से जुड़े हुए तकनीकी सहायकों और दस्तावेज परीक्षण करने वाले अधिकारी भी उपस्थित थे, जिनसे आयुक्त ने बारी बारी से दस्तावेजों के परीक्षण संबंधी फीडबैक लिए और समस्या के निराकरण संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में नायब तहसीलदार योगेन्द्र कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार सत्येन्द्र शुक्ला, भिलाई निगम के सहायक नोडल  दीप्ती साहू, दुर्ग निगम के जावेद अली, रिसाली निगम से पवन मिश्रा, भिलाई-चरोदा से अश्वनी चंद्राकर, पारितोष डांेगांवकर, वैभव सोनी, नितिन चंद्राकर, रितुराज वर्मा, खिलेश्वर पुरी गोस्वामी, रितेश कुमार, सौरभ, अशोक कश्यप आदि उपस्थित थे।

जांच समिति गठन आदेश जारी: महापौर परिषद् में पारित संकल्प के परिपालन में आयुक्त रोहित व्यास ने जोन क्रमांक-02 एवं 03 के कुछ बस्तियों में संक्रामक बीमारी डायरिया के फैलने के कारणों की जांच हेतु 09 सदस्यीय जांच समिति गठन आदेश जारी किये है। गठित समिति में जलकार्य प्रभारी केशव चौबे, खाद्य लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रभारी लक्ष्मीपति राजू, सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य संदीप निरंकारी, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार जोशी, अधीक्षण अभियंता बी.के. देवांगन, कार्यपालन अभियंता जलकार्य संजय शर्मा, उपायुक्त रमाकांत साहू, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा को शामिल किये गये हैं।

आयुक्त श्री व्यास द्वारा 25 नवम्बर को जारी आदेश क्र. 23 के अनुसार समिति के सदस्यों को 06 बिन्दुओं पर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपनी होगी। जिसमें डायरिया फैलने के कारण, पानी टंकी (ओव्हर हेड टेंक) की सफाई, अमृत मिशन योजनान्तर्गत पुरानी पाईप लाईन नहीं बदले जाने तथा नालियों की सफाई एवं नालियों पर किये गये अवैध कब्जों के संबंध में एवं डायरिया की रोकथाम हेतु आवश्यक उपाय तथा सुझाव देना होगा।

इधर नगर निगम की टीम उल्टी दस्त से प्रभावित घनी तथा सघन बस्तियों के बीच निवासियों को शुद्ध पेयजल प्रदाय हेतु लोहे का स्टैण्ड बनाकर उँचे में सिन्टेकटंकी स्थापित किये हैं। आयुक्त रोहित व्यास एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी प्रभावित बस्तियों का भ्रमण कर क्षतिग्रस्त पेयजल पाईप लाईन का संधारण कार्य नालियों की सफाई, तथा घर-घर चल रहे दवाई एवं क्लोरिन टेबलेट वितरण व सर्वे कार्य का अवलोकन किये।

महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त रोहित व्यास ने नागरिकों से अपील किये हैं कि पानी को उबालकर पिए तथा ताजा व गर्म भोजन ग्रहण करें, उल्टी दस्त की शिकायत होने पर नजदीक के अस्पताल अथवा प्रभावित बस्तियों के समीप लगाये गये शासन की चलित मेडिकल यूनिट वाहन पर जांच अवश्य करावें।

Related Posts