BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

आईजी सुंदरराज पी. ने हाईटेक फायरिंग रेंज, परेड सलामी मंच और पुलिस ऑफिसर मेस का किया उद्घाटन

 

नारायणपुर। श्याम धावड़े (आयुक्त, बस्तर संभाग), सुन्दरराज पी. (पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज) और बालाजी राव (पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर) जिला नारायणपुर के प्रवास पर रहते हुए सर्वप्रथम आईजी बस्तर और डीआईजी कांकेर ने नवीन पुलिस लाईन, तेलसी-नारायणपुर में हाईटेक फायरिंग रेंज का विधिवत् उद्घाटन किया। फायरिंग रेंज के उद्घाटन हो जाने से जिला नारायणपुर की सुरक्षा में तैनात जिला पुलिस, केन्द्रीय सशस्त्र बल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के हजारों जवान सालभर फायरिंग अभ्यास कर सकेंगे। तेसली में फायरिंग रेंज के उद्घाटन बाद आईजी रक्षित केन्द्र पहुँचे जहां उन्होने शहीद स्मारक प्रांगण में शहीदों को याद कर पुष्पांजली अर्पित किये तत्पश्चात रक्षित केन्द्र में नव निर्मित परेड़ सलामी मंच का उद्घाटन किये, सलामी मंच के उद्घाटन उपरांत सशस्त्र जवानों द्वारा आईजी बस्तर सुन्दरराज पी. को सलामी दी गई।

सलामी मंच उद्घाटन के बाद आईजी सुन्दरराज पी., डीआईजी बालाजी राव और एसपी सदानंद कुमार 16वीं वाहिनी छसबल चिपरेल-नारायणपुर पहुँचे। जहां उन्होनें बस्तर की शांति, सुरक्षा और उन्नति के लिये नियुक्त बस्तर फाईटर्स के प्रशिक्षु जवानों से मिले। आईजी ने जवानों की कुशलक्षेम जानकर उन्हें आगामी भविष्य की चुनौतियों के लिये तत्पर रहने के लिये उनका मार्गदर्शन करते हुए बस्तर में शांति बहाल करने और बस्तर के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देने के लिये प्रेरित किये। इसके साथ ही जवानों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिये 16वीं वाहिनी छसबल, नारायणपुर के प्रशिक्षण टीम की तारीफ की।

बस्तर फाईटर्स जवानों से मिलने के बाद श्याम धावड़े (आयुक्त, बस्तर संभाग), सुन्दरराज पी. (पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज) और बालाजी राव (डीआईजी, कांकेर रेंज) पुलिस ऑफिसर मेस, सुलेंगा-नारायणपुर पहुँचे जहाँ श्याम धावड़े (आयुक्त, बस्तर संभाग) द्वारा जीर्णोद्धारित पुलिस ऑफिसर मेस का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन उपरांत श्याम धावड़े (आयुक्त, बस्तर संभाग) और सुन्दरराज पी. (पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज) ने जिला नारायणपुर के वरिष्ठ अधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं केन्द्रीय सशस्त्र बल के वरिष्ठ अधिकारीयों की मीटिंग लेकर जिला नारायणपुर की सुरक्षा और विकास पर आधारित चर्चा की।

इस दौरान ऋतुराज रघुवंशी (कलेक्टर, नारायणपुर) सदानंद कुमार (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर), देवेश ध्रुव (सीईओ, जिला पंचायत), पुष्कर शर्मा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑप्स, नारायणपुर) और हेमसागर सिदार (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) सहित जिले में तैनात राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts