BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र और एडीबी रोड जैजैपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण

सक्ती। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र जैजैपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें अस्पताल की सफाई के लिए सीएमओ नगर पंचायत जैजैपुर को सफाई कर्मी भेजकर सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैजैपुर में पदस्थ नेत्र सहायक एवं काउसलर दोनों को अनुपस्थित पाये जाने पर संबंधित को नोटिस जारी करने हेतु जनपद पंचायत जैजैपुर को निर्देशित किया गया। नवनिर्मित दस-बीस बिस्तर का निर्माण के लिए राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी को नशा-खसरा एवं नजरी नक्शा एवं स्थल की सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया। सीएमओ नगर पंचायत जैजैपुर को निर्देशित किया गया कि धनवंतरी मेडिकल स्टोर को सड़क किनारे लगाने एवं आयुष्मान कार्ड सेंटर को नगर पंचायत भवन में लगाने के लिए निर्देशित किया गया है।

जैजैपुर में स्वास्थ्य पंचायत दिवस मनाया गया तथा मिताननों के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। कलेक्टर ने आश्वासन दिया तथा मितानीनों के लिए सामुदायिक भवन स्थल का माग किया गया। मितानिनों के द्वारा नशा मुक्ति नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसके लिए जैजैपुर विधायक एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मितानिनों के द्वारा नशा मुक्ति नाटक प्रस्तुत किये जानें पर उनकी प्रशंसा कीये। इस कार्यक्रम में केशव प्रसाद चंद्रा विधायक जैजैपुर, माधुरी टेकचंद चंद्रा सदस्य जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा, मनहरण मनहर बसपा नेता, किशन साहू जनपद सदस्य, डाक्टर प्रसाद चन्द्रा, सरपंच गण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने एडीबी रोड जैजैपुर का किया औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार और कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के दिशा-निर्देशन में जिले के सड़कों का मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को सक्ति कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने एडीबी द्वारा कचंदा मोड़ जैजैपुर से कचंदा तक का औचक निरीक्षण किया। जिसमें एडीबी के ठेकेदार द्वारा कराये जा रहे कार्य में मशीनरी कार्य दिखाई नहीं देने एवं धीमि प्रगति पर उनके विरुद्ध बहुत नाराजगी व्यक्त करते हुए गति से निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

कलेक्टर ने सड़क निर्माण कार्य का बारिकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों तथा उपस्थित ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने को कहा। कलेक्टर ने सड़क संधारण कार्यस्थल पर निर्माण के लिए उपयोग किए जा रहे डामरयुक्त सामग्री में डामर के प्रतिशत की जांच करते हुए उसके चौड़ाई तथा मोटाई का भी पेवर यंत्र से परीक्षण करवाया। बन रहे सड़क को कम्प्रेसर मशीन से व्यवस्थित रूप से समतल करने के निर्देश दिए। वही लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार विभाग द्वारा सक्ती जिले में बारिश के कारण खराब हुए सभी सड़कों और गड्ढो के हिस्सों को पेचवर्क के माध्यम से सुधारा जाएगा तथा जिले के समस्त सड़कों के मरम्मत कार्यों की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है।

इसके तहत एडीबी रोड का नापजोक के दौरान कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने की निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार, जनपद पंचायत सीओ,लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, और ठेकेदार उपस्थित थे।

Related Posts