डीआरजी की टीम को ब्रीफ कर सूचना तंत्र को मजबूत कर लगातार गश्त सर्चिंग किये जाने के दिये निर्देश,पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध गांजा एवं अवैध शराब,जुआ सट्टा एवं अवैध कारोबारियों पर नियंत्रण रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिये गए है सख्त निर्देश..
धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा बोराई थाना एवं चैक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं बोराई थानें में डीआरजी टीम के जवानों से रुबरु होकर हाल चाल जाने एवं जवानों को ब्रीफ कर हौसला अफजाई किया गया। लगातार नक्सली गतिविधियों पर नजर रखने एवं सूचना तंत्र को मजबूत कर गश्त सर्चिंग किये जाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया।
सीमावर्ती थाना बोराई में चेक पोस्ट का निरीक्षण कर बाहर से आने वाले अवैध धान एवं गाँजे,अवैध शराब के तस्करी को रोकने एवं सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। जिले के आखिरी छोर में स्थित थाना बोराई जो उड़ीसा बार्डर से लगा हुआ है,जिस पर बाहर से आने वाले संदिग्ध वाहनों पर सतत् निगाह रखकर सघन चेकिंग किये जाने का निर्देश दिया गया।
नक्सली गतिविधियों पर सतत निगाह रखने एवं थानों कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने सख्त निर्देश दिया गया। इस दौरान थाना नगरी एवं थाना सिहावा का भी भ्रमण कर थानें में लंबित अपराध,शिकायत मर्ग एवं अन्य मामलों के निराकरण के निर्देश दिया गया।
उल्लेखनीय है की पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा धमतरी पदस्थापना के बाद से लगातार बोराई थाना एवं बोराई चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण कर सूचना तंत्र को मजबूत बनाने एवं सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिये गए हैं, जिसके परिणाम स्वरूप लगातार बोराई चेक पोस्ट में गांजे की कार्यवाही की गई है।
इस दौरान एसडीओपी.नगरी मयंक रणसिंह, डीएसपी. (नक्स.ऑप्स.) आर.के.मिश्रा, एवं थाना प्रभारी बोराई निरी.युगल किशोर नाग एवं डीआरजी टीम उपस्थित थे।















