BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

“कैरियर की बात- मोशन के साथ” अभियान के तहत भिलाई में 27 नवंबर को कैरियर गाइडेंस का होगा आयोजन, संस्था के सीईओ बताएंगे कैरियर और कामयाबी के गुर

 

भिलाई। करियर की बात मोशन के साथ अभियान का आगाज 13 अक्टूबर को किया गया। मोशन एजुकेशन संस्था द्वारा भिलाई के सभी प्रमुख एक दर्जन विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों का साइकोमेट्रिक टेस्ट कर करियर काउंसलिंग की गई। इसके तहत छात्र- छात्राओं को करियर के प्रति जागरूक करते हुए, सब्जेक्ट के चयन के टिप्स, आगे के लक्ष्य तय करने और लक्ष्य की प्राप्ति के गुर बताए गए। मोशन एजुकेशन भिलाई सेंटर के डायरेक्टर नितिन पंड्या ने पत्रकारवार्ता में बताया कि आज के विद्यार्थी ही कल का भविष्य है। उन्हें उचित शिक्षा, सही करियर मार्गदर्शन, सब्जेक्ट का चयन करने से लेकर तमाम फील्ड और नवोदित कार्यक्षेत्र के बारे में अवगत कराना बेहद आवश्यक है। करियर गाइडेंस कार्यक्रम में JEE, NEET, Foundation फील्ड की देश के प्रमुख कोचिंग इंस्टीट्यूट्स में से एक मोशन एजुकेशन द्वारा बच्चों को करियर बनाने, संवारने के मंत्र दिए।

सिविक सेंटर स्थित Motion इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों के साथ ही नामचीन करियर गाइड्स ने बच्चों से चर्चा की। बच्चे इससे वर्तमान हालात की चुनौतियों से पार पाकर खुद के साथ ही अपने परिवार को भी सक्षम बना सकेंगे। इससे भावी पीढ़ी खुद को गढ़ने के साथ ही प्रांत और राष्ट्र के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकेगी।

एक दर्जन विद्यालयों में दे चुके सक्सेस मंत्र- मोशन एजुकेशन की ओर से शकुंतला विद्यालय, शारदा विद्यालय, कृष्णा पब्लिक स्कूल, केपीएस ऊतई, केपीएस पुलगाव, डीएवी सेक्टर-2, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, केपीएस सुंदर नगर, भिलाई पब्लिक स्कूल, खालसा पब्लिक स्कूल, इंदू आइटी स्कूल, डीएवी हुडको, केएच मेमोरियल स्कूल, मैत्री विद्या निकेतन, एसएसवी हुडको सहित एक दर्जन विद्यालयों में करियर सक्सेस मंत्र दिया जा चुका है।

मोशन इंस्टीट्यूट के भरत भंभवानी ने बताया कि भिलाई के बच्चे करियर के बारे में समय से ही अपनी लक्ष्मण रेखा खींच लें, यही हमारा उद्देश्य है। अधिकांशत: देखा जाता है कि विद्यार्थी मिडिल के बाद हाई स्कूल, फिर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन तो कर लेते है लेकिन किस क्षेत्र में बढ़ना है, यह स्पष्ट नहीं रहता। इसलिए हमारा दायित्व बनता है कि टाइम से बच्चों का मार्गदर्शन कर दें। उन्हें उनकी इच्छा और काबिलियत के अनुसार नए उभरे क्षेत्रों के बारे में अवगत कराएं। भविष्य गढ़ने के लिए इंस्टीट्यूट्स और प्रॉपर तैयारियों के बारे में बताएंगे तो वह अपना लक्ष्य लेकर आगे पढ़ते जाएंगे। ऐसे बच्चे अपने जूनियर्स और भावी पीढ़ी का भी उचित मार्गदर्शन कर पाते हैं।

जारी रहेगा करियर गाइडेंस कार्यक्रम- ‘Success’ हमारा ध्येय है। इसी तर्ज पर बच्चों को सक्सेस मंत्र देने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सिविक सेंटर स्थित Motion इंस्टीट्यूट के संचालकों ने बताया कि हम लगातार बच्चों को गाइड कर रहे हैं। करियर गाइडेंस का कार्यक्रम चला रहे हैं
और चलाते रहेंगे ताकि भिलाई के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को अंचल के दिग्गज विशेषज्ञों से करियर संवारने के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन मिल पाए। बच्चे अपना लक्ष्य तय कर पाएं। उन्होंने बताया कि Motion इंस्टीट्यूट द्वारा भिलाई के लगभग सभी स्कूलों में इसे संचालित करेंगे। इसके लिए बहुत ही जल्द अन्य स्कूल में भी जा रहे हैं।

सफलता का विजयरथ 27 को भिलाई में, नितिन विजय देंगे करियर गाइडेंस: भिलाई, शिक्षा की काशी कोटा में जेईई, नीट की तैयारी करवाने के लिए जाने माने नाम मोशन एजुकेशन के फाउंडर, सीईओ नितिन विजय रविवार 27 नवंबर को शाम 4 बजे से भिलाई के बीएसपी सीनियर सेकंडरी स्कूल ग्राउंड, सेक्टर 2 में विद्यार्थियों को कैरियर और कामयाबी के गुर बताएंगे। इस कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के विद्यार्थी, टीचर, प्रिंसिपल को आमंत्रित किया गया है।

Related Posts