BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमीरचंद अरोरा ने विधायक देवेन्द्र यादव को पत्र लिखकर लिंक रोड़ में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध में फेरबदल न करने की मांग की

भिलाई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं व्यवसायी अमीर चंद अरोरा ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को पत्र लिखकर लिंक रोड़ पावर हाऊस में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध में फेर बदल न करने की मांग की है। श्री अरोरा ने लिखा है की पूर्व में आये दिन रोज अत्यधिक यातायात के दबाव में लिंक रोड़ घंटों जाम हो जाने के कारण विद्यार्थियों की स्कूल बसें, एम्बूलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां एवं प्रतिदिन रोजमर्रा की चीजें लेने वाले उपभोक्ता परेशान हो जाते थे, लगातार उठ रही जनता की आवाज को वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने जिला प्रशासन तक पहुंचाया, फिर जिलाप्रशासन द्वारा लिंक रोड़ में भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह 9:00 बजे से रात्रि9:00 बजे तक प्रतिबंध लगाया, तब से लोगों ने राहत की सांस ली है।

परंतु चंद व्यवसायी अपने नीजि स्वार्थवश लगे प्रतिबंध से नाखुश हो कर समय में फेर बदल करना चाहते हैं, जो पूर्णत: अनुचित ही नहीं विद्यार्थियों मरिजों व उपभोक्ताओं के हित में भी नहीं है।

आम जनता की भावनाओं को अच्छी तरह समझतें है, आप लिंक रोड़ पर लगे भारी वाहनों के प्रतिबंध में परिवर्तन नहीं होने दे, वरिष्ठ कांग्रेसजनों के प्रयास से लिंक रोड़ में भारी वाहनों पे लगे प्रतिबंध को यथावत रखने में सहयोग करें।

Related Posts