भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विद्यारतन भसीन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डायरिया की बीमारी से पीड़ित वार्डो का दौरा कर मृतक कुश डहरिया एवं मृतिका एम माधवी के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देकर आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई एवं कलेक्टर दुर्ग व मुख्य चिकित्सा अधिकारी दुर्ग से डायरिया के फैलाव को रोकने के लिए आवश्यक चर्चा की।
10 बिस्तर अस्पताल बैकुंठधाम जाकर पीड़ित व्यक्तियों से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना एवं डायरिया से पीड़ित व्यक्ति का निजी अस्पताल में समुचित निशुल्क चिकित्सा हेतु दुर्ग कलेक्टर से चर्चा किए आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई से विशेष साफ-सफाई व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने वार्डो की साफ-सफाई कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाने हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान पार्षद भोजराज सिन्हा, राजू धन राजू, पार्षद पीयूष मिश्रा, राजकुमार जायसवाल,भोला साहू, धर्मेंद्र दीवाकर भारती, विनोद चेलक, त्रिलोचन सिंह, विजय सिंह, विष्णु चंद्राकर, अभिषेक मिश्रा, नंदे सहित वार्ड के संभ्रांत नागरिक गण उपस्थित रहे।














