भिलाई। भारतीय जनता पार्टी केम्प मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केम्प क्षेत्र में प्रदुषित पानी पीने से डायरियां बिमारी से दो लोगों की मौत हो गई है, अनेकों लोगों को विभिन्न अस्पतालों में डायरियां बिमारी के इलाज के भर्ती होना पड़ा जिनका इलाज चल रहा है। केम्प मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में पहुंच कर मरिजो से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
शारदा पारा केम्प 2 के मरीजों ने बताया कि दो दिनों से दस्त उल्टी हो रही थी आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा केम्प 2 के दो लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें एक पुरुष और एक छोटी बच्ची की मौत हो चुकी है इनकी मौत का जिम्मेदार नगर पालिका निगम भिलाई है इस क्षेत्र कि दो मुख्य समस्या रही है पहली तो पेयजल के पानी की जो कि नलों से प्रदुषित पानी का आना दुसरी साफ सफाई की जगह जगह पानी की पाइप लाइन टुटी हुई है।
नालियों का गन्दा पानी पाइप लाइन में जाता है और उसी प्रदुषित पानी को पीने को मजबूर हैं लोग पीने के पानी से बदबू आती है कभी मठ मैला पानी भी आता है लेकिन नगर पालिका निगम कभी इस ओर ध्यान नहीं देता केम्प क्षेत्र में गर्मी के दिनों में पानी की टेंकर के उपर निर्भर रहना पड़ता है वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा तालाब केम्प 2 में स्थित है जिसका पानी भी प्रदुषित हों गया है जहां केवल मछली पालन किया जाता है आयो दिन मरी मछलीयो की बदबू से इस क्षेत्र लोगों का जीना दुश्वार हो गया है कभी मरे हुए सुवर पानी में तैरते दिखाई देता है कभी मरे हुए जानवरों को तालाब में फेंक दिया जाता है।
गंदगी के कारण नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण मच्छरों के पनपने लगे हैं गंदगी बदबू के कारण पुरा केम्प क्षेत्र परेशान हैं अभी तो शुरुआत हुई है डायरियां से समय रहते अगर ध्यान नहीं दिया गया तो बहुत बड़ी महामारी फैलने की संभावना है मलेरिया पीलिया का प्रकोप बढ़ सकता है दो दिनों के अंदर दो लोगों की मौत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में डायरियां के इलाज के लिए इतनी संख्या में मरिजो का भर्ती होना शुभ संकेत नहीं है।
नगर पालिका निगम की मच्छरों को भगाने जों धुआं किया जाता रहा रोड़ के मच्छरों को घरों में घुस जाते हैं घरों से मच्छरों को भगाने का काम करने की जरूरत है लेकिन रोड़ पर के मच्छरों को धुआं करने से घरों में घुसाने लगें है इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो भारतीय जनता पार्टी केम्प मंडल इसके विरोध में उग्र आंदोलन करने बाध्य होना पड़ेगा















