BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव स्थित जनसंवाद कक्ष का किया शुभारंभ

 

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री छ.ग. शासन भूपेश बघेल के करकमलों द्वारा दिनांक 23.11.2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित जनसंवाद कक्ष का लोकार्पण किया गया जिसमें पुलिस विभाग द्वारा जिला स्तरीय मीटिंग के साथ – साथ रेंज स्तरीय मीटिंग व प्रेस वार्ता एवं अन्तर्राज्यीय समन्वय मीटिंग का आयोजन किया जायेगा।

इस अवसर पर राजनांदगांव जिला प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, दलेश्वर साहू विधायक डोंगरगांव एवं अध्यक्ष छ0ग0 राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण कैबिनेट मंत्री दर्जा, युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख, शहर अध्यक्ष राजनांदगांव कुलबीर छाबड़ा, महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग डॉ. आंनद छाबड़ा, कलेक्टर राजनांदगांव डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) पद्मश्री तंवर, डीएसपी (ऑप्स) अजित ओगरे, डीएसपी नेहा वर्मा, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बड़े बाबू दरवेश कामडें सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Related Posts