दुर्ग। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू जी द्वारा समिति जामगाँव (आर) के धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां इस अवसर पर जामगाँव (आर) समिति के अध्यक्ष शेष आढ़े, रानीतराई के अध्यक्ष रमन टिकरिया, जय चन्द्राकर, रूपेन्द्र शुक्ला, राजेश ठाकुर, चतुर साहू सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित थे। राजेेन्द्र साहू ने किसानों को बताया कि सरकार ने कर्ज माफी कर उनका पहला सम्मान किया।
उन्होंने बारदाना एवं टोकन व्यवस्था देखी एवं इस अवसर पर समिति द्वारा किसानों एवं मजदूरों को दी गई निःशुल्क भोजन व्यवस्था की सराहना की एवं किसी प्रकार की समस्या के लिये किसानों को सीधे सपंर्क करने की बात कही। इस कड़ी में अध्यक्ष महोदय द्वारा नटरेल, बेल्हारी, सूरप एवं सैलूद धान उपार्जन केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया। समिति बेल्हारी में किसानों की रबी बीज की माँग पर बीज निगम से तत्काल बीज उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा किसानों को पैरादान के लिए प्रोत्साहित किया।
मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण वितरण समारोह का आयोजन 16 नवंबर को संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय दुर्ग में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुण वोरा विधायक दुर्ग, अध्यक्षता राजेन्द्र साहू अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग, विशिष्ट अतिथि धीरज बाकलीवाल महापौर दुर्ग एवं राजेश यादव सभापति दुर्ग उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री वोरा ने समाज में शिक्षकों के योगदान को याद किया साथ ही राजेन्द्र साहू ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान की सराहना की।
मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत शिक्षा श्री पुरस्कार 2022 धर्मेन्द्र कुमार श्रवण व्याख्याता खल्लारी, संतोष कुमार साहू व्याख्याता सोमनापुर सरोज साहू व्याख्याता कोड़िया दुर्ग को दिया गया। माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री छ.ग. शासन के तहत संभाग स्तरीय उत्कृष्ट प्राचार्य आर.के. वर्मा बालोद, आशा टेकाम परपोड़ी, मंजू शुक्ला, उरला, सरोजवाला बनाफर सहसपुर लोहारा, साधना अग्रवाल खैरागढ़ एवं शिक्षा विभाग के अन्य शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
















