BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

ऑस्ट्रेलियाई संसद से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया से मुक्त व्यापार समझौते की मंजूरी मिलने को लेकर दावा किया कि इसका व्यापारी स्वागत करेंगे…

नईदिल्ली (ए)। ऑस्ट्रेलियाई संसद से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) यानी मुक्त व्यापार समझौते को मंजूरी मिलने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का धन्यवाद किया हैं। उन्होंने दावा किया कि इससे भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “धन्यवाद एंथनी अल्बनीज! आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ECTA) का व्यापारिक समुदाय  इसका स्वागत करेंगे.  यह भारत-ऑस्ट्रेलिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा.” ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मंगलवार (22 नवंबर) को ट्वीट करके जानकारी दी कि ऑस्ट्रेलियाई संसद ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को मंजूरी दे दी. इसी ट्वीट को पीएम मोदी ने रीट्वीट किया है।

एफटीए से क्या होगा? एफटीए लागू होने के बाद कपड़ा, चमड़ा फर्नीचर सहित भारत के 6,000 से अधिक उत्पादों को ऑस्ट्रेलियाई बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच मिलेगी. एफटीए के तहत ऑस्ट्रेलिया लगभग 96.4 प्रतिशत निर्यात (मूल्य के आधार पर) के लिए भारत को शून्य सीमा शुल्क पहुंच की पेशकश कर रहा है।

गहरी दोस्ती के चलते हुआ: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा, ”खुशी है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते को ऑस्ट्रेलियाई संसद ने पारित कर दिया है.” उन्होंने आगे लिखा, ”हमारी गहरी दोस्ती के चलते, यह हमारे लिए व्यापार संबंधों को पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ाने और बड़े पैमाने पर आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए मंच तैयार करता है.” अभी फिलहाल ऑस्ट्रेलिया ने यह नहीं बताया कि एफटीए किस तारीख से लागू होगा. बता दें कि एफटीए दो देशों के बीच व्यापार को सरल बनाने के लिए किया जाता है।

 

Related Posts