भिलाई। दुर्ग जिले में महोदव एप्प, रेड्डी अन्ना एवं अंबानी ऑन-लाईन सट्टा एम्प, द्वारा चलने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिशेक पल्लव (भापुसे) सूचना को गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाईनगर) निखिल राखेचा (भापुसे), उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) नसर सिद्धीकी को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिया गया था जिसके परिपालन में टीम द्वारा महादेव आईडी एप्प, के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का कारोबार करने वाले संदेहियों पर लगातार निगाह रखी जा रही थी, विषेश सूत्र भी लगाये गये थे पूर्व में चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला एन्टी क्राईम सायबर यूनिट की संयुक्त टीम के द्वारा ऑन लाईन सट्टा कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी थी उक्त कार्यावाही के दौरान ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प, से जुडे अन्य व्यक्तियों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया गया था, एन्टीक्राईम एवं सायबर यूनिट, चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला की अलग अलग टीम गठित कर अन्य राज्यों में भेजी गयी थी उसी दौरान बिलासपुर मोपका में किराये के मकान में दुर्ग भिलाई के व्यक्तियों द्वारा ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प की संचालन की सूचना चौकी स्मृतिनगर को प्राप्त हुई।
उक्त सूचना मिलने पर उपरोक्त वरिश्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार थाना प्रभारी सुपेला दुर्गेश शर्मा एवं एन्टीक्राईन एवं सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा चौकी प्रभारी स्मृतिनगर उप निरीक्षक युवराज देशमुख के नेतृव्य में दिनांक 21.11.2022 को टीम गठित कर बिलासपुर रवाना किया गया था टीम द्वारा मुताबिक सूचना के आधार पर बिलासपुर के मोपका इलाके के मकान में दबिश देकर ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प का संचालन कर रहे, ब्रांच से 05 व्यक्तियों पकडा गया उक्त ब्रांच में अंबानी बुक 168 का संचालन किया जा रहा था।
जिसमें स्काई 01 एक्सेज, मारूति 9, जूपिटर 91 एक्सेंज, अंबानी 247, अंबानी 365, के पैनलो का संचालन हो रहा था जिसमें 04 नग लेपटॉप, 07 नग मोबाइल, 06 नग पासबुक , 07 नग चेकबुक, 04 नग एटीएम, 01 नग रजिस्टर (लेखाजोखा) जप्त किया गया है। जोकि ऑन सट्टा के करोबार में उपयोग में लाया जा रहा था हिरासत में लिये गये व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला द्वारा की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में चौकी स्मृतिनगर से उपनिरीक्षक लिखन वर्मा आरक्षक तुशार, जय नारायण यादव, संजीव ओझा, अहफाज खान एन्टीक्राईम एवं सायबर यूनिट से सउनि समित मिश्रा, प्रआर चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक रिंकू सोनी, पंकज कुमार, अष्वनी कुमार, जावेद खान का सराहनीय योगदान रहा है।
आरोपीगण
1. ऋशभ ठाकुर पिता संतोश ठाकुर उम्र 20 साल साकिन माडल टाउन सडक नं. 06 चौकी स्मृतिनगर भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग।
2.हिमांशू कौशल पिता गजानंद कौषल उम्र 19 साल निवासी टाटालाईन कैम्प 02 जलेबी चौक भिलाई।
3.मोहम्मद निसार पिता मोहम्मद इब्राहिम उम्र 18 साल निवासी सुभाश चौक खुर्सीपार भिलाई।
4. मंजिल मेघी पिता अपूर्वा मेघी उम्र 26 साल निवासी मोगई गांव थाना बोमाई गांव जिला बोमाईगांव असम।















