BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

सजा दिलाने के प्रतिशत बढ़ाने में फोकस रहेगा : रायपुर आईजी अजय यादव

रायपुर। मंगवार की पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव रायपुर आईजी का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने सिविल लाइन स्थित C4 भवन में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, एएसपी, डीएसपी, सीएसपी सहित जिले के पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

आईजी अजय यादव ने कहा कि रायपुर आईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रायपुर की टीम के साथ समन्वय बनाकर चिंतन कर कार्य किया जाएगा। यह मेरा दूसरा रेंज है, यहां पूरी टीम समन्वय बनाकर काम करेगी, रायपुर पुलिस का इतिहास अच्छा रहा है।

उन्होंने कहा कि कई बड़े मामले सुलझाए है, सजा दिलाने के प्रतिशत बढ़ाने में फोकस रहेगा। राजधानी में अपराध चुनौती रहती है। सभी अपने जिम्मेदारी से वाकिफ है, उससे अच्छे तरह से निभाने की कोशिश करेंगे।

Related Posts