न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए शनिवार को यहां पहुंचने पर भारतीय क्रिकेट टीम का पारंपरिक ‘माओरी’ स्वागत किया गया, माओरी स्वागत समारोह में भाषण, नृत्य, गायन और ‘होंगी (माओरी अभिवादन का तरीका जिसमें लोग अपनी नाक से दूसरे की नाक को दबाते हैं)’ शामिल होता हैं…
नईदिल्ली (ए)। भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के दौरे पर है. इस दौरे पर टीम इंडिया 3 टी20 मैचों के अलावा 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. हालांकि, इस सीरीज का पहला टी20 मैच बारिश के कारण बिना कोई गेंद फेंके रद्द करना पड़ा. वहीं, इस सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समयनुसार 12.30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए शनिवार को यहां पहुंचने पर भारतीय क्रिकेट टीम का पारंपरिक ‘माओरी’ स्वागत किया गया. माओरी स्वागत समारोह में भाषण, नृत्य, गायन और ‘होंगी (माओरी अभिवादन का तरीका जिसमें लोग अपनी नाक से दूसरे की नाक को दबाते हैं)’ शामिल होता हैं।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती मुकाबले के बारिश की भेंट चढ़ने के बाद भारतीय टीम रविवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए तैयार है. इस मैच के लिए भी हालांकि मौसम का पूर्वानुमान बहुत अच्छा नहीं है।
वहीं, भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट अमेजन प्राइम पर किया जाएगा. क्रिकेट फैंस अमेजन प्राइम पर इस दौरे के मैच देख सकेंगे. इसके अलावा भारत के लोक प्रसारक डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा. इस मैच को जीतने वाली टीम 3 टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर लेगी. इससे पहले सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था।
टीम इंडिया की संभावित इलेवन- श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज
न्यूजीलैंड की संभावित इलेवन- केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, फिन एलन, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, डेरिल जोसेफ मिशेल, ईश सोढ़ी















