कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना के अनुसार, मोहित गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि वह जोमैटो से आगे बढ़ने का फैसला कर रहे हैं ताकि जीवन में अन्य क्षेत्रों में कुछ नया तलाश किया जा सके…
नईदिल्ली (ए)। डिजिटलीकरण के दौर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो ने अच्छा खासा नाम कमाया है. इस बीच खबर समाने आई है कि जोमैटे को सह-संस्थापक मोहित गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताते चले कि गुप्ता करीब 4 साल पहले जोमैटो में शामिल हुए थे। उन्हें साल 2020 में जोमैटो कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के पद से सह-संस्थापक के रूप में पदोन्नत किया गया था।
जोमैटे के सह संस्थापक रहे मोहित गुप्ता ने एक नोट साझा करते हुए जोमैटो को अलविदा कहा है. इधर, कंपनी द्वारा शेयर बाजार को भेजी गई सूचना में बताया है कि महित गुप्ता द्वारा भेजे गए संदेेश में उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने और कुछ नया करने का हवाला दिया है। जोमैटो के एक बयान के अनुसार, गुप्ता जोमैटो से आगे बढ़ने का फैसला कर रहे हैं. ऐसे में वह नए क्षेत्रों में प्रवेश करने का विचार कर रहे हैं।
जोमैटो ने आगे बताया, मोहित गुप्ता को कंपनी अधिनियम 2013 और सूचीबद्ध नियमों के अनुसार नामित नहीं किया गया था, न ही उन्हें प्रमुख प्रबंधकीय कर्मी के रूप में नामित किया गया था।














