BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मदर टेरेसा नगर, वार्ड क्रमांक 31 में नाली निर्माण कार्य के लिए किया गया भूमिपूजन

भिलाई। मदर टेरेसा नगर वार्ड क्रमांक 31 पार्षद प्रियंका भोला साहु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मदर टेरेसा नगर वार्ड क्रमांक 31 केम्प 2 नगर पालिका निगम भिलाई में नाली निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन वार्ड वासियों के साथ में किया गया। जिसमें दस लाख रुपए तक का विकास कार्य किया जाना है। इस वार्ड के नागरिकों को बारिश के दिनों में बहुत परेशानियों से जूझना पड़ता था। नालियों का और बारिश का बहता हुआ गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता था।

इस वार्ड के नागरिकों को काफी परेशानी होती थी, चुनाव के समय में वार्ड क्रमांक 31के वासियों ने कहा कि हमारे वार्ड में नालियों की निकासी साफ सफाई की बहुत बड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं मैंने भी वादा किया था कि अपने वार्ड को स्वच्छ रखने का प्रयास करुंगा और आप सभी वार्ड वासियों को मैं नालियों के निर्माण कार्य आपके आशीर्वाद से पार्षद बन जाऊंगा तो चालू करुंगा तो आपको इस में शामिल करुंगा।

आप तय करोगे वार्ड क्रमांक 31के वार्ड वासियों ने मुझे पार्षद के रूप में एक वार्ड सेवक के रूप में बनाया। इस भुमि पुजन में वार्ड वासियों के साथ भुमि पुजन सुभाष पांडे, मन्मथ, मुन्ना सिंह , मितानिन अनुसुइया साहू,रवि स्वामी, सागर नंदी, जस्सू, बबलू शामिल हुए सभी का आभार व्यक्त करता हूं इस अवसर पर मेरे वार्ड वासी सम्मिलित रहे

Related Posts