BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

गरियाबंद पुलिस नक्सलियों के गढ़ में जाकर आत्मसमर्पण के लिए कर रही सार्थक प्रयास

गरियाबंद जिले की पुलिस विकास, विश्वास, एवं सुरक्षा के आधार पर कार्य करती है। नक्सलियों के क्षेत्र में जाकर के गरियाबंद पुलिस के जवान ग्रामीणों को शासन के आत्मसमर्पण नीतियों के एवं अन्य योजनाओं का लाभ बता कर नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयासरत है। ज्ञातव्य है कि दो तीन दिन पहले पुलिस कप्तान भोजराम पटेल स्वयं नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम गोना में गए थे ग्रामीणों के बातों को सुना तथा आत्मसमर्पण के फायदे बताये एवं जगह-जगह पोस्टर भी लगाए। आज ग्राम सहबिनकछार जैसे दूरस्थ क्षेत्र में पुलिस टीम पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू हुई उनकी बातों को सुना एवं शासन की नीतियों एवं आत्मसमर्पण नीतियों को पोस्टर, संवाद एवं वीडियो क्लिप के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। गरियाबंद पुलिस नक्सलियों को खदेड़ने एवं नक्सलवाद पर चोट पहुंचने का कारगर प्रयास कर रही है।

Related Posts