BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मामूली बात को लेकर अपनी बड़ी सास के सिर में फावड़ा से वारकर हत्या करने वाला आरोपी दामाद चंद घंटे में गिरफ्तार

मामूली बात को लेकर अपनी बड़ी सास के सिर में फावड़ा से वारकर हत्या करने वाले आरोपी दामाद टीलेश्वर साय पैंकरा को कोतबा पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार…

जशपुर। प्रार्थी कपूरनाथ पैंकरा उम्र 62 साल निवासी फरसाटोली दर्रापारा कोतबा ने दिनांक 14.11.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उक्त दिनांक के प्रातः में यह आरोपी टिलेश्वर साय पैंकरा एवं उसकी पत्नी के साथ खेत में पूजा करने के लिये गया हुआ था। पूजा करने में लगने वाले कुछ सामान का पैसा आरोपी को भी देना था। कार्य के पश्चात् वापस घर में आने पर आरोपी ने अपनी पत्नी से पैसा का मांग किया, उसकी पत्नी बोली कि अभी पैसा नहीं है बाद में दूंगी कहने पर आरोपी अपनी पत्नी से लड़ाई-झगड़ा करने लगा।

उक्त लड़ाई-झगड़ा की आवाज सुनकर उसकी बड़ी सास उम्र 67 साल वहां पर आकर बीच-बचाव करने लगी, तब आरोपी ने अपनी बड़ी सास को बोला कि मुझे दामाद बनाकर रखते हो, मुझे राशन, खाना-पीना के लिये खर्चा भी नहीं देते हो। उसके पश्चात् उसकी बड़ी सास घर से बाहर निकल रही थी उसी दौरान घर के आंगन में रखे फावड़ा को उठाकर आरोपी टिलेश्वर साय पैंकरा ने अपनी बड़ी सास के सिर में प्राणघातक वारकर हत्या कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान चौकी कोतबा पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर उक्त आरोपी टिलेष्वर साय पैंकरा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ उपरांत उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा को जप्त किया गया। आरोपी टिलेश्वर साय पैंकरा उम्र 28 साल निवासी खुंटापानी थाना बागबहार के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 15.11.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में स.उ.नि. नारायण प्रसाद साहू, प्र.आर. 275 राजनाथ भगत, आर. 529 पुनीत साय पैंकरा, आर. 592 आलोक टोप्पो का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts