दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र में बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए विशेष बकाया वसूली अभियान शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में दुर्ग विद्युत क्षेत्र के अंतर्गत विभागीय संभाग बेमेतरा एवं साजा में एक ही दिन में 185 बकायेदार उपभोक्ताओं से 27 लाख 48 हजार रुपए की वसूली की गई। समझाइश के बाद भी बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 391 बकायेदारों की बिजली लाईन काट दी गई।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 10 नवंबर 2022 को विभागीय संभाग बेमेतरा एवं साजा में विद्युत विच्छेदन एवं बकाया वसूली के लिए 22 सहायक अभियंताओं की टीम गठित कर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में संबंधित क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता एवं लाइन स्टाफ भी शामिल हुए। इस अभियान के दौरान बेमेतरा संभाग के अंतर्गत नवागढ़ सबडिविजन के 108 बकायेदार उपभोक्ताओं की बिजली लाइन काटी गई एवं 27 बकायेदारों से 03 लाख 41 हजार रुपए की वसूली की गई। इसी तरह दाढ़ी सबडिविजन के 40 बकायेदारों से 04 लाख 99 हजार रुपए की वसूली की गई एवं बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 71 बकायेदारों की लाइन काटी गई। बेमेतरा सबडिविजन के अंतर्गत 32 उपभोक्ताओं की लाइन काटी गई एवं 32 बकायेदारों से 06 लाख 06 हजार रुपए की वसूली की गई। विभागीय संभाग साजा के अतंर्गत सबडिविजन देवकर के 19 उपभोक्ताओं की लाइन काटी गई एवं 19 उपभोक्ताओं से 04 लाख 02 हजार रुपए की वसूली की गई। साजा सबडिविजन के 25 बकायेदारों से 03 लाख 92 हजार रुपए की वसूली की गई एवं 19 बकायेदार उपभोक्ताओं की लाइन काटी गई। इसी तरह बेरला सबडिविजन के अंतर्गत 142 बकायेदारों की लाइन काटी गई एवं 42 बकायेदारों से 04 लाख 54 हजार रुपए की वसूली की गई।
अधीक्षण अभियंता ए.के.गौराहा ने बताया कि विद्युत कंपनी द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं पर की जा रही कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गैरघरेलू एवं औद्योगिक कनेक्शनों के बकायेदारों के साथ ही घरेलू श्रेणी के बकायेदारों पर कनेक्शन काटने एवं बकाया वसूली की कार्रवाई की जा रही है। श्री गौराहा ने बताया कि बिजली बिल देयको के भुगतान में विलंब होने पर उपभोक्ताओं को बार-बार ध्यान आकृष्ठ कराया जा रहा है, जिससे वे देयक समय पर जमा कर देवें। मैदानी अधिकारी एवं उनकी टीम बकायेदार उपभोक्ताओं के पास स्वयं पहुंचकर उनसे बिजली बिल जमा करने का अनुरोध कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.जामुलकर ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि समय पर बिजली बिल का भुगतान करें एवं अप्रिय विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही से बचें। उन्होंने कहा कि दो महिने से अधिक बकाया राशि होने पर उपभोक्ताओं को शासन द्वारा हाफ बिजली बिल योजना के तहत बिजली बिल देयक में मिलने वाले छूट का लाभ नहीं मिल पाता, जिससे उपभोक्ताओं को नुकसान होता है। अतः उपभोक्ताओं से अपील है कि नियत समय पर बिजली बिल जमा कर शासन द्वारा बिजली बिल में दी जा रही छूट का भी लाभ उठावें।
बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 116 उपभोक्ताओं की बिजली कटी: छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.जामुलकर के मार्गदर्शन में दुर्ग एवं भिलाई शहर में बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं पर एकदिवसीय अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक ही दिन में 144 बकायेदार उपभोक्ताओं से 26 लाख 22 हजार रुपए की वसूली की गई। समझाइश के बाद भी बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 116 बकायेदारों की बिजली लाईन काट दी गई।
उल्लेखनीय है दुर्ग सिटी सर्किल के अंतर्गत विभागीय संभाग दुर्ग शहर, भिलाई पूर्व एवं भिलाई पश्चिम में विद्युत विच्छेदन एवं बकाया वसूली के लिए सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता एवं लाईन स्टाफ की 15 टीम गठित कर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान दुर्ग शहर संभाग में 74 बकायेदार उपभोक्ताओं से 08 लाख 61 हजार रुपए की वसूली की गई एवं बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 40 बकायेदारों की विद्युत लाईन काट दी गई। कार्रवाई के दौरान भिलाई पूर्व संभाग के अंतर्गत 45 बकायेदार उपभोक्ताओं की विद्युत लाईन काटी गई एवं 40 बकायेदार उपभोक्ताओं से 06 लाख 71 हजार रुपए की वसूली की गई। इसी कड़ी में भिलाई पश्चिम संभाग के 30 बकायेदार उपभोक्ताओं से 10 लाख 90 हजार रुपए की वसूली की गई एवं नोटिस देने के बाद भी बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 31 बकायेदारों की बिजली लाईन काट दी गई।
दुर्ग शहर वृत्त के अधीक्षण अभियंता तरुण कुमार ठाकुर ने बताया कि विद्युत कंपनी द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं पर की जा रही कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गैरघरेलू एवं औद्योगिक कनेक्षनों के बकायेदारों के साथ ही घरेलू श्रेणी के बकायेदारों से बकाया वसूली एवं विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई की जा रही है। श्री ठाकुर ने बताया कि बिजली बिल देयको के भुगतान में विलंब होने पर उपभोक्ताओं को बार-बार ध्यान आकृष्ठ कराया जा रहा है, जिससे वे देयक समय पर जमा कर देवें। मैदानी अधिकारी एवं उनकी टीम बकायेदार उपभोक्ताओं के पास स्वयं पहुंचकर उनसे बिजली बिल जमा करने का अनुरोध कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.जामुलकर ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि समय पर बिजली बिल का भुगतान करें एवं अप्रिय विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही से बचें। उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा कि नियत समय पर बिजली बिल जमा कर शासन द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के तहत बिजली बिल में दी जा रही छूट का भी लाभ उठावें।















