BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा निगम ने अभियान चलाकर सर्विस रोड को किया अतिक्रमण मुक्त

 

भिलाई 3। जिला प्रशासन की मंशानुरूप विगत दो दिनों से भिलाई-चरौदा निगम द्वारा सर्विस रोड को आवागमन हेतु सहज-सुगम करने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। भिलाई-03 सिरसा गेट से प्रारंभ कर डबरापारा तक एक तरफ यह कार्यवाही 14-11-2022 को की जा चुकी है। मंगलवार दिनांक 15-11-2022 को सिरसा गेट भिलाई-03 से बायीं ओर खूबचंद बघेल महाविद्यालय से होते हुए काली मंदिर चरोदा, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक चरौदा से हनुमान मंदिर चरौदा की सर्विस रोड पर व्याप्त अतिक्रमण नियमानुसार हटाया गया।

इसमें बैनर-पोस्टर , बोर्ड, ठेला, गुमटी, बांस-बल्ली सहित नाली पर की गयी ढलाई और चबूतरे भी तोड़ने की कार्यवाही की गयाी। निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी के आदेशानुसार संपूर्ण तोडफोड की कार्यवाही हेतु कार्यपालन अभियंता सुनिल जैन (नोडल अधिकारी) सहित, सहायक अभियंता डी.के. पाण्डेय, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अश्विनी चन्द्राकर, उप अभियंता  मुकेश रात्रे, वैभव त्यागी, सुरेश नासरे, तोरण चंद्राकर, राजस्व निरीक्षक अरूणिमा दुबे, राजेन्द्र चंद्राकर, शत्रुहन सिन्हा, सहित विद्युत विभाग, ट्रैफिक  पुलिस तथा सफाई-स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर कार्य संपादित किया।

महापौर निर्मल कोसरे अपने परिषद सदस्यों मोहन साहू, एम जॉनी, मनोज कुमार, संतोषी निषाद, दीप्ति आशीष वर्मा, देवकुमारी भलावी, ईश्वर साहू, टेनेन्द्र ठाकरे के साथ उपस्थित रहकर पूरी कार्यवाही में  निगम दल का नेतृत्व करते रहे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बातचीत करते हुए सभी को यह विश्वास दिलाया की यह कार्यवाही जनता के लिए ही की जा रही है। जिससे सड़क पर कही भी जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो तथा आवागमन प्रभावित ना हो। यह जानकारी जनसंपर्क विभाग से विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गयी।

Related Posts