BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग यातायात पुलिस ने अब तक 155 मोडीफाईड साइलेंसर वाले वाहन चालकों पर की कार्यवाही

 

भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा मोर्डिफाईड सायलेंसर/वाहन चालको पर कार्यवाही करने दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा मोडीफाईड बाईक्स/ सैलेन्सर, स्टंट बाइकर्स, तेज रफ्तार बाईकर्स, बिना नंबर वाले वाहन चालकों के विरूद्ध अभियान कार्यवाही की जा रही है।

ऐसे वाहन चालक जो सड़क दुर्घटना एवं आम नागरिकों के समस्याओं का कारण बनते है उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। इसी के परिपालन में इस वर्ष कुल-155 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही आगे निरंतर जारी रहेगा।

अपील/चेतावनी- सभी पालकों से निवेदन है कि वे अपने बच्चों को वाहन मोडीफाईड करके वाहन चालन करने ना दे, तेज रफ्तार वाहन चलाने से मना करें अन्यथा यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों की जप्ती की कार्यवाही की जा रही है और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अर्थदण्ड वसूल कर लाइसेंस सस्पेंड किया जा रहा है, जिसके जवाबदार स्वयं होगें। यदि आपके क्षेत्र में इस प्रकार के वाहन हो तो यातायात वाट्सअप नंबर (9479192029) पर भेजे। जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जावेगी।

Related Posts