BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

नौकरी लगाने के नाम पर 9.25 लाख रुपए की ठगी करने वाला दुर्ग का आरोपी गिरफ्तार, छः घंटे के भीतर पुलिस ने धरदबोचा

 

नौकरी लगाने के नाम पर लोगो से 9,25,000 रूपये का धोखाधडी/ठगी, करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल…

कबीरधाम। प्रार्थी नरेन्द्र साहू पिता सुखराम साहू उम्र 45 साल साकिन पिपरिया थाना पिपरिया जिला कबीरधाम छ0ग0 के द्वारा एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.01.2022 से दिनांक 28.02.2022 के बीच आरोपी पुकार चंद्राकर पिता गैंदलाल चंद्राकर उम्र 33 साल निवासी जामगांव (आर) थाना जांमगांव जिला दुर्ग द्वारा डाटा एन्ट्री आपरेटर पोस्ट पर एवं हास्पीटल एटेण्डेण्ट पोस्ट पर नियुक्ति के लिए नरेन्द्र साहू से 01 लाख रूपये, दुर्गेश साहू से 03 लाख रूपये, रमेश कुंभकार से 01 लाख रूपये, हरिराम साहू से 01 लाख रूपये, पंचराम साहू से 01 लाख रूपये, अमित साहू से 01 लाख 50 हजार रूपये व रोहित चंद्रवंशी से 01 लाख रूपये कुल 9,25,000/ रूपये (नौ लाख पच्चीस हजार रूपये ) को लेकर आरोपी द्वारा धोखाधडी करना पाये जाने से आरोपीग के विरूद्ध थाना पिपरिया मे अपराध क्र0 389/22 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया।

जिस पर से गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ0 लाल उमेंद सिंह जिला कबीरधाम के द्वारा निर्देश प्राप्त होने पर धोखाधडी/ठगी मामले व सायबर से सबंधीत बढती अपराधों मे लगातार अंकुष लगानें अति0 पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे एवं उप पुलिस अधीक्षक उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव के कुशल मार्ग निर्देशन पर थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक आर0 एस0 राजपूत के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम तैयार कर अलग अलग स्थान मे आरोपीयो की पतासाजी करने रवाना किया गया।

इसी दौरान पतासाजी के आरोपी की पतासाजी कर दिनांक 14.11.22 को रायपुर से थाना पिपरिया आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर न्याया0 पेश किया गया है। जो जेल वारण्ट बनने पर जिला जेल कबीरधाम मे दाखिल किया गया है। उक्त कार्यवाही मे थाना पिपरिया से निरीक्षक आर0 एस0 राजपूत, उप निरी0 पी0 एस0 ठाकुर ,सउनि लक्ष्मीकांत शुक्ला, स उ नि चंद्रकांत तिवारी सायबर सेल कवर्धा ,प्र0 आर0 क्र0 316 अनित मण्डावी, प्र0 आर0 294 मुकेश राजपूत, आर0 सत्येन्द्र व, श्यामनारायण जांगडे का सराहनीय योगदान रहा है।

थाना पिपरिया जिला-कबीरधाम छ0ग0
अप0क्र0-389/2022 धारा- 420 भादवि

Related Posts