खैरागढ़। पुलिस अधीक्षक खैरागढ़ छुईखदान गंडई अंकिता शर्मा के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे के द्वारा ग्राम पंडादाह हायर सेकेंडरी स्कूल में हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम किया गया एवं महिलाओं को सुरक्षा अभिव्यक्ति ऐप महिला एवं बच्चों से संबंधित पोक्सो अधिनियम कैरियर प्रोग्राम इत्यादि की जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओ से सम्बंधित जानकरी लड़कियों को निडर होकर काम करना चहिये, सबसे पहले तो अपने माता पिता के साथ हर बात शेयर करना चहिये, माता पिता परिवार वालो से दोस्त जैसा व्यवहार करो जिससे आप सारी समस्या और बाते रख सकेहमर बेटी हमार मान अभियान का उद्देश्य क्या है बताया गया।
पुलिस द्वारा बताया गया कि हमारी बेटियां हमारी शान है और वे उज्जवल भविष्य की नींव हैं और इनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। जिस समाज की बेटियां सुरक्षित एवं सशक्त हो वही समाज विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता है। महिला पुलिसकर्मी जिले के स्कूलों और कॉलेज का नियमित दौरा करेंगे और छात्रों को उनके कानूनी अधिकार, अभिव्यक्ति ऐप गुड टच बैड टच, साइबर क्राइम, छेड़छाड़ और यौन शोषण आदि के बारे में जागरूक करेंगे और उनके साथ बातचीत भी करेंगे। इसके अलावा जो भी महिला एवं छात्र किसी भी परेशानी से जूझ रहा हो वह इन महिला पुलिसकर्मी से बातचीत कर सकता है। इसके साथ ही छात्राओं को डायल 112 कंट्रोल रूम के नंबर हंड्रेड डायल की जानकारी दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि महिला पुलिस कर्मियों का एक विशेष टीम बालिकाओं के स्कूल, कॉलेज और लड़कियों एवं महिलाओं के आने जाने वाली जगहों पर पेट्रोलिंग किए जाएगें, उन्होंने कहा है कि छात्रों को यह सिखाया जाएगा कि वे अपनी सुरक्षा के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, एएसपी नेहा पांडे ने नंबर जारी किया है जिस पर महिला और छात्र महिलाओं के खिलाफ हुए दुर्व्यवहार छेड़छाड़ और अन्य अपराधों की शिकायत अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम या हेल्पलाइन के जरिए दर्ज करा सकते हैं और उन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
इस कार्यक्रम में अन्य पुलिस स्टाफ दुलेश्वर साहू, राधिका साहू आरक्षक एल आर ध्रुव तथा हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रिंसिपल, सरपंच पति संजय यदु, प्रिया बक्सी, टीचर मंजू सिंह, के एस मरकाम, प्रेम देवांगन, सरोजनी बंजारे, आंसू नेताम, लालेश्वर लिल्हारे, के एस चुरेंद्र, लक्ष्मीनारायण ठाकुर, के के साहू
एवं समस्त शाला स्टॉफ भी उपस्थित रहे एवं उनके द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का सम्मान किया गया।
छात्रों की तरफ से प्रमुख रूप से इस प्रकार प्रश्न किए गए ओमेस्वरी साहू बारहवीं आईपीएस बनना चाहती हु क्या करना चहिये?
वासनी देवांगन बारहवीं मैडम आप यहाँ तक का मुकाम हासिल किये हो किस प्रकार से स्टैगल किये हो , जिससे हम सिख सके?
लिलीमा साहू खम्हरडीह 3 km..अपराध होता है तो सबसे पहले अपने माता पिता को जानकरी उसके बाद बेस्ट सहेली 112 नंबर 100 नंबर महिला थाना प्रभारी का श्रद्धा वर्मा सांकरा, मैडम समाज परिवार लड़कियों को ही गलत साबित करते है हमेसा लड़कियों के ऊपर उंगलियां उठाती है इसलिए हम लोग कुछ कुछ समस्या बता ही नहीं पाते लड़कियों को बोलते है ऐसा कपड़ा नहीं पहनना चाहिए, लड़के को क्यों नहीं बोलते की अपनी बेटे का नजर साफ रखे।
सोनल सेन ग्यारहवीं पढ़ाई करते है तो हम अच्छे से क्रिऐट नहीं कर पाते है, खुल के आजादी से पड़ नहीं पाते तो लड़ कैसे पाएंगे.. लड़कियों के प्रश्नों के जवाब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बखूबी दिया गया कि कैसे उन्हें अभिव्यक्ति ऐप का इस्तेमाल करना हैं कैसे अपना कैरियर बनाना है किस प्रकार से असामाजिक तत्वों से बच कर रहना है किस प्रकार से अपना कंप्लेंट पुलिस थाने में दर्ज करा सकते हैं इत्यादि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा इनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए बताया गया कि किस प्रकार अपनी सुरक्षा करना है माता-पिता से अपने बात शेयर करना है किस प्रकार पढ़ाई करना है कैसे कैरियर की तैयारी करना है असामाजिक तत्वों से कैसे बचना है इत्यादि। हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस के द्वारा अभियान लगातार जारी रहेगा।















