दुर्ग। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण ,वैज्ञानिक अभिवृत्ति तथा समाज व परिवेश में निहित समस्याओं के वैज्ञानिक विधि से समाधान ढूंढने की प्रवृत्ति जागृत करने हेतु भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग पूरे देश के बच्चों में बाल वैज्ञानिक बनने की चेतना उत्पन्न करने हेतु प्रतिवर्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन करता है। छत्तीसगढ़ राज्य में यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के माध्यम से प्रत्येक जिले में आयोजित किया जाता है। दिनांक 10 नवंबर को यह प्रतियोगिता ऑफलाइन मोड में महावीर जैन स्कूल ,दुर्ग में आयोजित किया गया।
जिसमें पूरे जिले से 88 बाल वैज्ञानिको ने भाग लिया।
सीनियर ग्रुप से 74व जूनियर ग्रुप से 14 बाल वैज्ञानिको ने भाग लिया।बाल वैज्ञानिको ने स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना मुख्य विषय के तहत अपना शोधकार्य पॉवर प्वाइंट , चार्ट व पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता का उपकथानक अपने परितंत्र को जानना, स्वास्थ्य पोषण और कल्याण को बढ़ावा देना, पारितंत्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक प्रथाएं ,आत्मनिर्भरता के लिए पारितंत्र आधारित दृष्टिकोण पारितंत्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार जैसे विषयों पर आधारित था। इसके तहत विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक विधि का अनुसरण करते हुए आस पास के परिवेश में निहित सामाजिक समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान प्रस्तुत किया।
वरिष्ठ समूह: प्रथम पुरस्कार
धात्री देवी साहू ( ग्रुप लीडर)
लक्ष्मी साहू ( ग्रुप मेंबर)
शाला का नाम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा सिरसा
मार्गदर्शक शिक्षिका सपना सोनी
द्वितीय पुरस्कार
प्रियांश भादुड़ी ( ग्रुप लीडर)
अनमोल मालवीय (ग्रुप मेंबर)
डी ए वी पब्लिक स्कूल भिलाई
मार्गदर्शक शिक्षक अजय शर्मा
तृतीय पुरस्कार दामिनी कुंभकार ( ग्रुप लीडर)
मोनिका साहू (ग्रुप मेंबर)
मार्गदर्शक शिक्षक सपना सोनी
कनिष्ठ समूह
नेमीचंद साहू( ग्रुप लीडर)
साहिल पांडे( ग्रुप मेंबर)
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा सिरसा
मार्गदर्शक शिक्षक सपना सोनी
द्वितीय पुरस्कार
हिमांशु वर्मा ( ग्रुप लीडर)
तुषार साहू ( ग्रुप मेंबर)
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा सिरसा
मार्गदर्शक शिक्षिका गिरिराज धृतलहरे
ये बाल वैज्ञानिक अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व नवंबर माह के अंत में करेंगे।
निर्णायक की भूमिका निभाई
डॉ रचना सिंह
सहायक प्राध्यापक, भौतिकशास्त्र
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय दुर्ग
डॉ सुनीता मैथ्यू
सहायक प्राध्यापक,रसायनशास्त्र
शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर ऑटोनॉमस पीजी महाविद्यालय ,दुर्ग
डॉ प्रज्ञा कुलकर्णी
सहायक प्राध्यापक एवम हेड ऑफ डिपार्टमेंट माइक्रोबायोलॉजी
शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर ऑटोनॉमस पीजी महाविद्यालय , दुर्ग
डॉ शमा बैग
सहायक प्राध्यापक एवम् हेड ऑफ डिपार्टमेंट माइक्रोबायोलॉजी श्री स्वामी स्वरूपानंद महाविद्यालय हुडको
डॉ अनुभूति झा
सहायक प्राध्यापक ,बायोटेक्नोलॉजी
सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में के डॉ जे के रॉय ,साइंटिस्ट ,छत्तीसगढ़ काउंसिल आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ,रायपुर तथा राज्य समन्वयक, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने गरिमामई उपस्थिति प्रदान की ।
उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में निहित समस्याओं को पहचान कर उनके वैज्ञानिक विधि से समाधान पर बल दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्ग अमित घोष एवं डॉ बी रघु, प्राचार्य महावीर जैन स्कूल ,दुर्ग प्राचार्य महकाकला जगजीत धीर ,प्राचार्य जेवरा सिरसा ज्योत्सना गुप्ता आदि सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ जे के रॉय ,वैज्ञानिक एवं राज्य समन्वयक ,राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस ,छत्तीसगढ़ तथा जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल के निर्देशन में जिला समन्वयक सपना सोनी व जिला अकादमिक समन्वयक सोमेन कुंडू द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में चंचल टिकरिया, शैली द्विवेदी, भारती बिष्ट ,एकता ,खिलेश देशमुख, गिरिराज आदि ने सहयोग प्रदान किया।















