BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग में हर्षोल्लास के साथ गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया गया

दुर्ग। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग में हर्षोल्लास के साथ गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना ने बताया आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग में सुबह 3 बजे से ही गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की तैयारी चालू कर दी जाती है। सुबह 4 बजे से ही संगत पूरे समाज के लिए लंगर बनाने की तैयारियों में लग गई थी। प्रातः 8.30 बजे सुबह श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। प्रातः 9 बजे सुबह हजूरी रागी जत्था भाई दलजीत सिंह ने कीर्तन किया, उपरांत हम चाकर गोबिंद के बच्चो ने कीर्तन किया। इस्तरी सत संघ की बीबियो ने भी कीर्तन कर संगत को निहाल किया।

उसके उपरांत तरण तारण साहिब से आई रागी जत्था भाई कुल्विंदर सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। ज्ञानी ओम वीर सिंह ने संगत को गुरु नानक देव जी की जीवनी के बारे में कथा की। इसके उपरांत कई सेवादारों को जो बढ़ चढ़ कर गुरु घर की सेवा करते है उन्हें सरोपा एवं मोमेंटो दे कर उनका सम्मान किया।

इस उपलक्ष्य में दुर्ग एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लवा, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, विधायक अरुण वोरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, महापौर धीरज बाकलीवाल, पार्षद मनदीप भाटिया, फ़तह सिंह भाटिया, पार्षद राज कुमार नारायणी, सभापति राजेश यादव तथा संजय कोहले शामिल होकर गुरु जी का आशीर्वाद लिया एवं संगत को बधाई दी।

आज गुरुद्वारा साहिब में लगभग 5 से 6 हज़ार संगत के लिए लंगर की तैयारी की गई, जिसमे हर जाति के एवं हर वर्ग के लोग आके लंगर ग्रहण किया। रात में भी कीर्तन का कार्यक्रम चलता है, जिसमे बच्चे कीर्तन करते है हजूरी जत्था भई दलजीत सिंह जी एवं तरण तारण साहिब के जत्थे भाई कुल्विंदर सिंह कीर्तन कर के संगत को निहाल करेंगे। रात 12 बजे तक कार्यक्रम चलेगा उसके बाद आतिशबाजी होती है।

आज के कार्यक्रम में जातिंदर सिंह लब्बे, सुखदेव सिंह राजू, दलप्रित सिंह भाटिया, इंद्रपाल सिंह भाटिया, सतबीर सिंह भाटिया, जसप्रीत सिंह भाटिया , भूपिन्दर सिंह कुक्कू, महेंदर सिंह खालसा, सिकंदर सिंह सेखो, हम चाकर गोबिंद के हरविंदर सिंह, संदीप सिंह कोंडल, सिमरन जीत सिंह, हर्ष सिंह, दुर्ग ट्रक मालिक संग के अध्यक्ष गुरदीप सिंह राजा, सिंघारा सिंह सोढ़ी, देवेंदर सिंह, परमजीत सिंह लाँगरी, बनता सिंह, कुलबिर सिंह सलूजा,रघुवीर सिंह, महिंदर सिंह भुई, बचन सिंह नागपाल, कमलजीत सिंह जेडी, अमृतपाल सिंह भामरा एवं कई सेवादारों ने आज के कार्यक्रम में सेवा दी और कार्यक्रम को सफल बनाया।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने सभी सेवादारों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

Related Posts