BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा निगम में निगम स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 9 नवंबर से: महापौर निर्मल कोसरे ने निगमकर्मियों की बैठक लेकर सौंपा दायित्व

 

विद्युत मंडल ग्राउंड भिलाई- 3 में खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर…

भिलाई-3। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा महापौर निर्मल कोसरे के द्वारा आज दिनांक 07 नवंबर 2022 को निगम के समस्त अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर आगामी दिनांक 09/11/2022 को विद्युत मंडल भिलाई 3 ग्राउंड में होने जा रहे निगम स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस बैठक में महापौर द्वारा पूर्व से व्यवस्था हेतु दायित्व प्राप्त कर्मचारियों एवं क्षेत्र के शाला शिक्षको को कार्यक्रम की रूपरेखा तथा स्वरूप से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

उल्लेखनीय है कि वार्ड एवं जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल विगत दिनों संपूर्ण निगम क्षेत्र में संपन्न हुए। जिसमे सफल और विजेता रहे खिलाड़ी अब अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन निगम स्तरीय खेलो में करेंगे।

निगम के कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अश्विनी चंद्राकार, सहायक लेखा अधिकारी राजकुमार देवांगन, अप अभियंता मुकेश चंद्राकार, वैभव त्यागी, मुकेश रात्रे, विक्टर वर्मा, सहायक अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय सहित निगम के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जनसंपर्क अधिकारी विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा दी गई।

Related Posts