BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

28 विभिन्न प्रतिबंधित प्रजाति के सांप और बड़े आकार के मकड़े के साथ महिला गिरफ्तार: प्रतिबंधित सांपों में सफेद और पीला अजगर भी है शामिल

महिला के पास से 28 विभिन्न प्रतिबंधित प्रजाति के सांप और बड़े आकार के मकड़े बरामद किए गए हैं, प्रतिबंधित सांपों में सफेद और पीला अजगर भी शामिल है…

जमशेदपुर (ए)। टाटानगर में नागालैंड की महिला को गिरफ्तार किया गया है. वह इस रास्ते चलने वाली नीलांचल एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थी. उस महिला के पास से 28 विभिन्न प्रतिबंधित प्रजाति के सांप और बड़े आकार के मकड़े बरामद किए गए हैं. प्रतिबंधित सांपों में सफेद और पीला अजगर भी शामिल है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक टाटानगर के रास्ते चलने वाली किसी ट्रेन से पहली बार इस तरह का मामला सामने आया है. महिला के पकड़ाने से प्रतिबंधित जीव जंतुओं की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ होने की उम्मीद जतायी जा रही है।

Related Posts