चिल्हाटी। शनिवार की मध्य रात्रि पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर अ.चौकी वाय अक्षय कुमार ने चिल्हाटी थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसपी द्वारा थाने का रोजनामचा, मिनट बुक, मालखाना सहित थाना का अन्य रजिस्टरों का निरीक्षण किया।
थाना प्रभारी चिल्हाटी एवम स्टॉफ को जनता से समन्वय बनाकर क्षेत्र में शांति स्थापित करने, अपराध नियंत्रण करने हिदायत देते हुए आमजनों को साइबर क्राइम, यातायात नियमो का पालन करवाने, जगरूगता अभियान चलाने एवम थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने निर्देशित करने बाद अम्बागढ़ चौकी थाना के लिए रवाना हुए।














