भिलाई। दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा आज जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, गलत नंबर प्लेट लिखे, मौडीफय साइलेंसर और यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालकों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है।
एसपी अभिषेक पल्लव के निर्देश पर आज शाम से ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर के नेतृत्व में रिसाली डीसीएस चौक, नेहरूनगर चौक, पॉवर हाउस चौक सहित अन्य चौकों पर लगातार कार्यवाही जारी है।
ट्रैफिक पुलिस ने अब तक गलत ढंग से लिखे नंबर प्लेट वाले सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 से अधिक वाहनों पर कार्यवाही की है। इस दौरान ट्रैफिक आरआई अनीश सारथी और अन्य स्टॉफ मौजूद है। खबर लिखे जाने तक ये कार्यवाही जारी है।

















