BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

वर्ल्ड कप टी20 में फिर बड़ा उलटफेर: निदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 13 रन से हराया, भारत पहुंचा सेमीफाइनल में

भारतीय टीम को इसका फायदा पहुंचा है, टीम 6 अंक के साथ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है, हालांकि भारत को अपना आखिरी मुकाबला जिम्बाब्वे से खेलना है…

नईदिल्ली (ए)। दक्षिण अफ्रीका की टीम नीदरलैंड के खिलाफ एक अहम मुकाबले में उलटफेर का शिकार हो गई है। नीदरलैंड ने ग्रुप 1 के अपने आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 13 रन से हराकर ये मैच जीता। इस हार के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। वहीं भारतीय टीम को इसका फायदा पहुंचा है। टीम 6 अंक के साथ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। हालांकि भारत को अपना आखिरी मुकाबला जिम्बाब्वे से खेलना है, जोकि आज ही खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप में चौकर्स साबित हुई हैं।

दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 सुपर-12 के अपने आखिरी मुकाबले में जीत के लिए 159 रन बनाने हैं। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम टूर्नामेंट से बाहर होने के करीब पहुंच गई है। टीम ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का विकेट गंवाया है। अफ्रीका ने 6 ओवर में 1 विकेट खोकर 37 रन बनाए। कप्तान तेम्बा बावुमा भी 20 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। रिली रोसो 19 गेंद में 25 रन ही बना सके। अफ्रीका ने 10 ओवर में 64 के स्कोर तक तीन विकेट गंवाए।

साउथ अफ्रीका की टीम अगर ये मैच जीतने में कामयाब होती है तो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। टी20 वर्ल्ड कप की पहली दो सेमीफाइनलिस्ट टीम का फैसला ग्रुप-1 से हो चुका है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने अंतिम-4 में प्रवेश कर लिया है।

अफ्रीका ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड को सलामी बल्लेबाज स्टीफन ने शानदार शुरुआत दिलाई है। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना विकेट खोए 48 रन बना लिए हैं। अच्छी शुरुआत के बाद स्टीफन पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 30 गेंद में 37 रन बनाए। अफ्रीका के गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में ज्यादा रन खर्च किए, लेकिन बीच के ओवरों में कसी गेंदबाजी करते हुए मैच में वापसी की है। नीदरलैंड की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 158 रन बनाए हैं।

अफ्रीका को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे इस मैच को हर हाल में जीतना होगा अगर नीदरलैंड उसे हरा देती है तो पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब पहुंच जाएगी। सुपर संडे को कुल तीन मैच खेले जाएंगे और हर एक मैच रोमांच से भरपूर होगा। दरअसल, ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में पहुंचने की 6 में से चार टीमें दावेदार हैं। भारत, पाकिस्तान समेत साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश रविवार को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पूरा जोर लगाएगी।

दक्षिण अफ्रीका की टीम के ग्रुप 2 में 4 मैचों में 2 जीत के साथ पांच अंक है और इस समय वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर कायम है। नीदरलैंड्स पर जीत के साथ साउथ अफ्रीका ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन जाएगी। वहीं अगर नीदरलैंड बड़ा उलटफेर करने में कामयाब रहती है तो इन दोनों टीमों का टी20 वर्ल्ड कप में सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।

Related Posts