BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग एवं दानापुर के मध्य एक फेरे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन की मिली सुविधा: आने एवं जाने के लिए मिलेगी अधिक आरक्षित बर्थ

बिलासपुर। दुर्ग एवं दानापुर के मध्य रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा एक पूजा स्पेशल गाड़ी 03201/ 03202 दुर्ग-दानापुर-दुर्ग के मध्य एक फेरे के लिये चलाई जायेगी। यह गाड़ी दुर्ग से 03201 नंम्बर के साथ दिनांक 07 नवम्बर, 2022 को तथा दानापुर से 03202 नम्बर के साथ दिनांक 06 नवम्बर, 2022 को चलेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर, 04 सामान्य, 16 स्लीपर, 02 एसी थ्री, 01 एसी-टू कम एसी – प्रथम श्रेणी सहित कुल 24 कोच रहेगी । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है एवं केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी ।
इस गाड़ी की विस्तृत समय-सारणी निम्नानुसार है-

 

 

Related Posts