भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच होने वाला यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, भारतीय समयानुसार, इस मैच की शुरुआत दोपहर 1:30 से होगी…
नईदिल्ली (ए)। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम सुपर-12 में अपना आखिरी मैच आज ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी। यह मैच आज यानी रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम सीधा सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. टीम इंडिया ग्रुप-2 में शीर्ष पर मौजूद है। अभी तक इस ग्रुप में ये साफ नहीं हो पाया है कि कौन सी टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी. वही, ग्रुप-1 में न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
टीम इंडिया इस टी20 विश्व कप में कुल चार मैच खेल चुकी है। इसमें टीम ने 3 में जीत हासिल की है और एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. इसमें भारतीय टीम ने पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ, दूसरा मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ, तीसरा मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ, चौथा मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था और टीम अपना पांचवां मैच ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी। भारत आज का मैच जीतकर सेमीफाइनल में जाना चाहेगी।
कब और कहां होगा मैच: भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच होने वाला यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार, इस मैच की शुरुआत दोपहर 1:30 से होगी।
कहां होगा लाइव स्ट्रीम: इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क लाइव प्रसारित किया जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप के सभी मैचों को स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारित किया जा रहा है. वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर की जाएगी. इसके अलावा मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको हमारी वेबसाइट पर मिलेगी।
फ्री में भी दे पाएंगे मैच: स्टार स्पोर्ट्स और डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर इस मैच को देखने के लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी होगी. लेकिन आप इस मैच का फ्री में भी लुत्फ उठा सकते हैं. इस मैच को फ्री में देखने के लिए आपको डीडी स्पोर्ट्स का रुख करना होगा, वहां इस मैच का लाइव प्रसारण होगा।















