टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कुल 45 मैच खेले जाने हैं, अब तक 38 मैच पूरे हो चुके हैं, विराट कोहली रन बनाने में और वानिंदु हसरंगा विकेट लेने में टॉप पर हैं…
नईदिल्ली (ए)। टी20 वर्ल्ड कप 2023 में अब सुपर-12 राउंड का आखिरी चरण चल रहा है. फर्स्ट राउंड से लेकर अब तक कुल 38 मैच खेले जा चुके हैं. इन मुकाबलों के बाद इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली सबसे आगे चल रहे हैं. वहीं, विकेट चटकाने के मामले में श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा टॉप पर हैं।
1. सर्वोच्च स्कोर: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट खोकर 205 रन जड़े.
2. सबसे बड़ी जीत: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 104 रन से हराया.
3. सबसे ज्यादा रन: विराट कोहली 220 रन बनाकर टॉप पर चल रहे हैं. उन्होंने महज 4 मुकाबलों में 220 के लाजवाब बल्लेबाजी औसत और 144.73 के स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए हैं.
4. सर्वश्रेष्ठ पारी: दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रिली रोसो ने बांग्लादेश के खिलाफ 109 रन की पारी खेली.
5. सबसे ज्यादा छक्के: जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा अब तक 11 छक्के जड़ चुके हैं।
6. सबसे ज्यादा विकेट: श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने 7 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान इनका गेंदबाजी औसत 13.53 और इकोनॉमी रेट 6.51 रहा है.
7. सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सेम करन ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 3.4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट झटके.
8. सबसे बेहतर विकेटकीपिंग: नीदरलैंड्स के स्कॉट एडवर्ड्स 7 मैचों में विकेट के पीछे से 7 शिकार कर चुके हैं.
9. सबसे बड़ी साझेदारी: दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसो और क्विंटन डिकॉक ने बांग्लादेश के खिलाफ 168 रन की साझेदारी की।
10. सबसे ज्यादा कैच: श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने 7 मैचों में 8 कैच लिए।














