BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी 21,000/-₹ सहित लैपटाॅप, मोबाईल फोन एवं लाखों का सट्टा पट्टी जप्त

रायपुर। विवरण – रायपुर शहर एवं प्रदेश में आई.पी.एल 2020 के क्रिकेट मैचों में बडे पैमाने पर सट्टा खिलाने कि सूचनाएं लगातार मिलने पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस को क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस द्वारा क्रिकेट सट्टा के खाईवालों पर लगातार नजर रखकर मुखबीर तैनात किए गए है। इसी क्रम में दिनांक 29.09.2020 को थाना आजाद चैक की टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि देलही कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मध्य चल रहे मैच में थाना आजाद चैक क्षेत्रांतर्गत भोई पारा स्थित एक मकान में क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना पर थाना आजाद चैक की टीम ने मुखबीर द्वारा बताये मकान पर जाकर रेड कार्यवाही कर देलही कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच के दौरान लाईन लेकर क्रिकेट सट्टा खिलाते अमित कृपलानी व सौरभ जुमनानी को रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा लाईन लेकर क्रिकेट सट्टा खिलाया जाना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी अमित कृपलानी व सौरभ जुमनानी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 21,000/- रूपये, 04 नग मोबाईल फोन, 01 नग लैपटाॅप तथा 05 लाख रूपये से उपर की सट्टा-पट्टी का हिसाब जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चैक मंे अपराध क्रमांक 215/20 धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपियों के विरूद्ध पृथक से धारा 151 जा.फौ. के तहत् भी कार्यवाही किया गया है। आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा/सट्टा एवं जुआ खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अमित कृपलानी पिता यशराज कृपलानी उम्र 27 साल निवासी ओम सोसायटी रायपुरा डी डी नगर रायपुर।
  2. सौरभ जुमनानी पिता स्व0 देवनदास जुमनानी उम्र 26 साल निवासी भोई पारा आजाद चैक रायपुर।
    आरोपियों को गिरफ्तार करने में श्री अश्वनी राठौर थाना प्रभारी आजाद चैक, प्र.आर. राजेश मण्डलेश, आर. नोहर देशमुख, धनंजय गोस्वामी, कमल यादव एवं ऋखभ सिंह ध्रुव की विशेष भूमिका रहीं।

Related Posts