BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP प्रफुल्ल ठाकुर ने विजुअल पुलिसिंग के तहत स्वयं मोटरसाइकल से किया शहर का भ्रमण

 

राजनांदगांव। दिनांक 04.10.2022 को विजुअल पुलिसिंग के तहत् छोटा दीवाली (देवउठनी एकादशी) त्यौहारों में भीड़ भाड़ को देखते हुए राजनांदगांव शहर में अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर विजुअल पुलिसिंग के तहत स्वयं मोटरसाइकिल में संध्या गस्त हेतू शहर में निकले।

उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अमित पटेल, थाना प्रभारी कोतवाली, लालबाग, बसंतपुर, चौकी चिखली प्रभारी द्वारा अपने दल बल के साथ मोटरसायकल से शहर के मुख्य चौक-चौराहों एवं शहर के मुख्य मार्ग मानवमंदिर चौक, इमाम चौक, भारतमाता चौक, गंज चौक, सिनेमा लाईन, हलवाई लाईन, गुड़ाखू लाईन, कामठी लाईन, रामाधीन मार्ग तथा भीड़-भाड़ वाले जगहों में भीड़ होने की संभावना को देखते हुए,

शहर के अंदर एवं आउटर में संदिग्ध जगहों गंज चौक, लखोली चौक, नंदई चौक, बसंतपुर चौक, भादौरिया चौक, शंकरपुर, रामनगर, चिखली तथा शहर के सुनसान जगहों पर जाकर असामाजिक तत्वो को चेक कर संदिग्धों लोगों से पूछताछ किया गया, गुंडा बदमाश निगरानी बदमाश पर सतत् निगाह रखते हुये मोटरसायकल से गश्त किया गया। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Related Posts