मौके पर मौजूद पुलिस बल भी महिला की भेष भूषा को पहचान नहीं पाए और एसपी को पीड़ित समझकर घटना के सम्बन्ध में पूरी जानकारी ली, एसपी को पुलिस का रिस्पांस संतोषजनक मिला…
लखनऊ (ए)। यूपी में औरैया के एसपी का अजब-गजब कारनामा देखने को मिला है। एसपी चारू निगम ने पुलिस का रिस्पांस टाइम रियलिटी चेक करने के लिए एक पॉजिटिव स्क्रिप्ट पुलिस के साथ तैयार की और उसी स्क्रिप्ट के साथ वेशभूषा बदलकर एक युवक के साथ बाइक से निकल पड़ीं. उन्होंने खुद डायल 112 पर फोन किया और लूट की झूठी घटना की जानकारी दी. इसके बाद तत्काल मौके पर पुलिस भी चंद मिनट में पहुंच गई. वहां सूट पहने और वेशभूषा बदली एसपी चारू निगम ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को बाकायदा सुनाई, जिसका वीडियो भी बनाया गया।
इस सबके बीच वहां मौजूद इकट्ठा हुई पब्लिक यही समझती रही कि महिला के साथ सच में घटना हुई है जबकि हकीकत यह थी कि वह कोई आम इंसान नहीं बल्कि खुद एसपी हैं, जो फोन पर खुद एसपी के पास जाने की बात कह रही हैं. यह पूरी स्क्रिप्ट एसपी ने अपनी पुलिस के साथ पहले से ही तैयार की और एक एक किरदार को अच्छी पुलिसिंग सिखाने का प्रयास किया. यह पूरा खुलासा तो तब हुआ जब एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक साथ कई पुलिस वाले खड़े हैं और एसपी मैडम बाइक पर बैठ रही हैं और वीडियो शूट करा रही हैं।
वीडियो हुआ वायरल: जनपद औरैया में बढ़ते क्राइम और लगातर पुलिस पर उठ रही उंगलियों को लेकर एसपी चारु निगम ने पुलिस की रियल्टी चेक करने के लिए ऐसी स्क्रिप्ट लिखी जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है. एसपी ने इससे वाह-वाही लूटने और सोशल मीडिया पर छा जाने के साथ साथ अपनी पुलिस को अच्छा दिखाने के लिए कदम उठाया. एक के बाद एक इस स्क्रिप्ट में सभी पुलिस वालों को किरदार भी दिए गए लेकिन इस पूरी स्टोरी का खुलासा एक वायरल वीडियो ने कर दिया जिसमें खुद एसपी और कई पुलिस के लोग दिखाई दे रहे हैं।
समय पर नहीं पहुंचती है पुलिस: एसपी चारु निगम ने हर एक पहलू को कैद कराया है जिसमें घटनास्थल से लेकर पुलिस के आने तक के वीडियो को शूट किया गया. बता दें कि जनपद की पुलिस पर अक्सर घटना के बाद सूचना देने के बाद भी समय पर न पहुंचने की शिकायत एसपी को मिल थी जिसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर छा जाने और मुख्यमंत्री के सामने नम्बर बढ़ाने के लिए यह कहानी लिखी।
एसपी एक बाइक से युवक के साथ निकल गईं. वह बिना वर्दी में एक आम नागरिक बनकर दो पहिया वाहन पर बैठकर निकलीं. एसपी ने प्लास्टिक सिटी के आस-पास सुनसान रोड पर खुद के साथ तमंचे के बल पर बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झूठी लूट की जानकारी डायल 112 को दी. सूचना मिलते ही चंद मिनटों में पुलिस घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए घटनास्थल पर पहुंच गई. मौके पर मौजूद पुलिस बल भी महिला की भेष भूषा को पहचान नहीं पाए और पीड़ित समझकर घटना के सम्बन्ध में पूरी जानकारी ली. एसपी को पुलिस का रिस्पांस संतोषजनक मिला और मिलना भी चाहिए था क्योंकि स्क्रिप्ट में जैसा होना था वह हुआ भी।
जनपदीय पुलिस के रिस्पांस टाइम व सतर्कता को चेक करने हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया @ipsCharuNigam ने स्वयं की पहचान छुपाते हुए सुनसान रोड पर तमंचे के बल पर बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झूठी लूट की सूचना कंट्रोल रूम व डायल112 पर दी गयी जिसमे जनपदीय पुलिस की कार्यवाही संतोषजनक रही। pic.twitter.com/I4n3yJoUHP
— Auraiya Police (@auraiyapolice) November 3, 2022
इसके बाद एसपी ने अपने चेहरे से साल को हटाया तो वहां मौजूद सिपाही और दरोगा दंग रह गए और सूट में खड़ी महिला को सेल्यूट करने लगे. वहीं एसपी ने पुलिस को कमियों को दूर करने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. एसपी के इस काम की विभाग में सराहना की जा रही है. यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।















