दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू तथा उप पुलिस अधीक्षक (बालकों के विरूद्ध अपराध ) के द्वारा पूर्व के
लंबित अपराध के निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है कि इसी क्रम में पूर्व वर्ष दिनांक 08.11.2021 को ग्राम सेमरिया साहू में दिपावली पूर्व के दौरान लक्ष्मी विर्सजन के दौरान डी.जे. में नाचने की बात को लेकर दो मोहल्लों में आपस में मारपीट किया गया है।
तत्संबंध में थाना नंदिनी नगर अपराध क्रमांक 375/2022 धारा 147, 148,149,294, 506,323,427,452, भादवि एवं अपराध क्रमांक 376/2022 धारा 147, 148, 149,294,
506,323,427,452,325 भादवि कायम कर विवेचनामें लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपीगण कोमलाल साहू, रम्मन निर्मलकर उर्फ टुकेन्द्र, चुमेश्वर साहू, लक्ष्मी निर्मलकर, लक्ष्मी साहू, पूर्णिमा साहू, मुकेश यादव, पिंटू साहू उर्फ गोपीकिशन, चुरामन निर्मलकर, छबीराम साहू, करण साहू, रामबिहारी, रामबनवास यादव, तुकेश्वर साहू, जीवन साहू, तिलोक चंद, सागर निर्मलकर, ईश्वर साहू एवं
अप0 क्र0 376/2022 धारा 147,148,149,294, 506, 323, 427, 452 भादवि के आरोपियागण रोमन देवांगन, उमेश देवांगन, रेमन्त देवांगन, राकेश देवांगन, केशव साहू, डागेश्वर साहू, ओमप्रकाश देवांगन, लोकेश साहू ,करण साहू, दिनेश कुमार देवांगन,हेमंत साहू, तुलसी साहू, विरेंद्र कुमार साहू को गिर0 कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। जिन्हे न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रिय जेल दुर्ग भेजा गया है।














