BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा निगम में महापौर परिषद का हुआ बैठक; विभिन्न विकास कार्यो के प्रस्ताव सर्व सम्मति से हुआ पारित

भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के महापौर परिषद की बैठक का आयोजन दिनांक 03.11.2022 को महापौर कक्ष में किया गया। इस बैठक में महापौर निर्मल कोसरे सहित महापौर परिषद के सभी सदस्य मोहन साहू,  दीप्ति वर्मा, देवकुमारी भलावी, ईश्वर साहू, मनोज कुमार, एस.वेंकट रमना, संतोषी निषाद एवं एम. जॉनी उपस्थित थे।

बैठक में विभिन्न विकास कार्यो के प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किये गये। जिनमे सी.सी. रोड निर्माण, नाली निर्माण,तालाब सौंदर्यीकरण, स्वामी आत्मानंद जनता स्कूल भिलाई 03 में खेल परिसर, स्टॉफ रूम, लाइब्रेरी, प्राचार्य कक्ष एवं अन्य विकास कार्य, पालिका बाजार भिलाई 03 में बैंकों के संचालन हेतु किराये का निर्धारण, निगम की भूमि जो लीज पर है उनका फ्री होल्ड एवं नियमीतिकरण प्रक्रिया की अनुमति।

निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी, कार्यपालन अभियंता सुनिल जैन, सहा. स्वास्थ्य अधिकारी सह निगम सचिव अश्वनी चंद्राकर, सहा.लेखाधिकारी राजकुमार देवांगन, सचिवालय लिपिक लिंगेश्वर राव बैठक में मौजूद रहे। यह जानकारी निगम जन संपर्क विभाग से विकासचंद त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई।

Related Posts