BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

CRPF में पहली बार आईजी पद पर नियुक्त हुईं दो महिला अफसर, सीमा धुंडिया बनीं बिहार सेक्टर की IG

एनी अब्राहम और सीमा धुंडिया दोनों ही सीआरपीएफ में महिला अधिकारियों के पहले बैंच (1987) की अफसर हैं और अस्टिटेंट कमांडेंट के तौर पर शामिल हुई थीं…

नईदिल्ली (ए)। केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलो में उच्च स्तर पर महिलाओं को सामान अवसर देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पहली बार सीआरपीएफ में दो महिला अधिकारियों को आईजी के पद पर नियुक्त किया गया है. खास बात ये है कि ये दोनों महिला अधिकारी सीआरपीएफ कैडर की हैं और 35 साल की लंबी सेवाओं के बाद ये अवसर मिला है. अभी तक पैरा-मिलिट्री फोर्स में सिर्फ महिला आईपीएस अधिकारी ही इतने उंचे पद पर पहुंच पाई हैं।

सीआरपीएफ के मुताबिक, ये दोनों आईजी हैं एनी अब्राहम और सीमा धुंडिया. एनी अब्राहम को रैपिड एक्शन फोर्स का आईजी नियुक्त किया गया है तो सीमा धुंडिया को सीआरपीएफ के बिहार सेक्टर का आईजी बनाया गया है।

सीआरपीएफ में बतौर अस्टिटेंट कमांडेंट हुई थीं शामिल: एनी अब्राहम और सीमा ढौंढिया दोनों ही सीआरपीएफ में महिला अधिकारियों के पहले बैंच (1987) की अफसर हैं और अस्टिटेंट कमांडेंट के तौर पर शामिल हुई थीं. सीआरपीएफ में वर्ष 1986 में पहली बार महिला बटालियन का गठन किया गया था। 

आरएफ के आईजी का पदभार संभालने से पहले एनी अब्राहम फोर्स हेडक्वार्टर (दिल्ली) में डीआईजी (इंटेलीजेंस) और कश्मीर में डीआईजी (ऑपरेशन्स) की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं. वे यूएन पीसकीपिंग मिशन के तहत लाईबेरिया में ऑल फीमेल पुलिस यूनिट की इंचार्ज की भूमिका भी निभा चुकी हैं. सीमा ढौंढिया बिहार सेक्टर की आईजी नियुक्त होने से पहले आरएएफ की डीआईजी के पद पर तैनात थीं।

राष्ट्रपति पदक ने नवाजा जा चुका: सीआरपीएफ की दोनों महिला आईजी को उत्कर्ष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजा जा चुका है. खास बात ये है कि अगले साल यानि वर्ष 2023 के लिए गणतंत्र दिवस परेड में गृह मंत्रालय की झांकी के लिए सीआरपीएफ सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) में महिला सशक्तिकरण के थीम पर काम कर रही है।

Related Posts