भिलाई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक निखिल अशोकक राखेचा एवं थाना प्रभारी सुपेला दुर्गेश शर्मा से क्षेत्र में चल रहे अवैध जुआ खेलने वालो के खिलाफ कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश मिलने पर चौकी स्मृतिनगर प्रभारी युवराज देशमुख के नेतृत्व में टीम गठित कर क्षेत्र में अवैध रूप से खेलने वालो के खिलाफ कार्यवाही एवं अंकुष लगाने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी दौरान आज दिनांक 02.11.2022 को पेट्रोलिंग टीम सूचना के आधार पर मौके पर जाकर जुआ खेल रहे आरोपी (1) रोशन साहू पिता शिव कुमार साहू उम्र 30 साल सा. जुनवानी पेट्रोल पंप के पीछे चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ0ग0)। (2) जी.वेंकट पिता तृप्तैया उम्र 59 साल सा. सेक्टर 05, सड़क 01, क्वा.नं. 1/3 भिलाई थाना भिलाईनगर जिला दुर्ग (छ0ग0)।
(3) मोहन यादव पिता हरिशचंद्र यादव उम्र 41 साल सा. आदर्ष नगर शीतला पारा चरोदा थाना भिलाई-03 जिला दुर्ग (छ0ग0)। (4) श्याम सुन्दर पिता स्व. रूदल उम्र 62 साल सा. गदा चौक के पास श्याम फर्नीचर सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ0ग0) को पकड़ा और उनके कब्जे से कुल रकम 49,760/- रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीगणों के विरूद्ध जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया है।














