BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

टी20 विश्वकप में आज भारत का मुकाबला बांग्लादेश से: सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत बेहद जरूरी, जानिए पॉइंट्स टेबल का गणित

दिनेश कार्तिक का अंतिम एकादश में स्थान खतरे में दिख रहा है और उन्होंने मंगलवार को इंडोर अभ्यास सत्र में जमकर विकेटकीपिंग की लेकिन वह पूरी तरह से फिट नहीं दिख रहे थे…

नईदिल्ली (ए)। T20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत का अगला मुकाबला आज बांग्लादेश से है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया और शाकिब अल हसन की कप्तानी वाली बांग्लादेश टीम आज यानी बुधवार, 2 नवंबर को आमने-सामने होंगी। यह इस वर्ल्ड कप में भारत का चौथा मैच होगा. भारत ने अपने पहले के तीन में से 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. अपने पहले मैच में भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को और दूसरे मैच में नीदरलैंड को हरा दिया था. वहीं, तीसरे मैच में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार सामना करना पड़ा. ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ आगामी मैच जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी।

प्वाइंट्स टेबल में क्या है स्थिति: प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो इस समय साउथ अफ्रीका ग्रुप 2 में टॉप पर है. भारत साउथ अफ्रीका से पिछला मुकाबला हार गई थी. इसके चलते ग्रुप 2 में अब समीकरण काफी बदल गए हैं. ग्रुप 2 की सभी टीमों ने 3-3 मैच खेले हैं. साउथ अफ्रीका ने 2 मैच जीते हैं और वह 5 प्वाइंट के साथ टेबल में सबसे ऊपर है. वहीं, भारत और बांग्लादेश के 4-4 प्वाइंट हैं. हालांकि, नेट रन रेट के चलते भारत दूसरे नंबर पर है तो बांग्लादेश तीसरे नंबर पर।

बांग्लादेश के खिलाफ मैच कितना अहम: अगर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो आज बांग्लादेश को हराना ही होगा। इसके अलावा जिम्बाब्वे को भी हराना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि जिसके 8 अंक हो जाएंगे वह टीम सबसे पहले सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. अगर, भारत, बांग्लादेश से हार जाता है तो फिर फिर सेमीफाइन में पहुंचने की राह उसकी मुश्किल हो जाएगा. फिर, उसको पाकिस्तान पर निर्भर होना पड़ेगा कि 6 नवंबर को पाकिस्तान बांग्लादेश को हरा दे. इसके अलावा भारत को 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के साथ होने वाले मैच में भी जीत दर्ज करनी होगी और जिम्बाब्वे को हराना जरूरी होगा।

कहां होगा मैच और कैसे देख सकेंगे लाइव, मौसम का हाल: दोनों टीमें साउथ ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में आमने-सामने होंगी. यह मैच ‘दुनिया के सबसे खूबसूरत खेल मैदानों’ में से एक माने जाने वाले एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. भारत और बांग्लादेश के बीच इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार्ट स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा, आप मैच को Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं. एडिलेड में पिछले कुछ दिनों से बादल छाए हुए हैं और मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को भी ज्यादातर बादल छाए रहेंगे।

भारत और बांग्लादेश का बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आमना-सामना होगा। ग्रुप-2 की दोनों टीमें एडिलेड के मैदान पर भिड़ेंगी। भारत और बांग्लादेश टूर्नामेंट में अपना चौथा मुकाबला खेलने उतरेंगे। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सुपर-12 राउंड में पाकिस्तान और नीदरलैंड को शिकस्त जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं, शाकिब अल हसन के नेतृत्व में बांग्लादेश ने नीदरलैंड और जिंबाब्वे को मात दी और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध हार झेली। भारत और बांग्लादेश चार-चार अंकों के साथ ग्रुप-2 क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान हैं। भारत का नेट रनरेट बांग्लादेश से बेहतर है।

बांग्लादेश के खिलाफ भारत का दबदबा: भारत पिछले मैच में मिली हार को भुलाकर जीत की पटरी पर लौटने की फिराक में होगा ताकि सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदारी को मजबूत कर सके। टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दबदबा बना रखा है। दोनों टीमों के बीच कुल 11 टी0 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 10 बार विजयी परचम फहराया है। दोनों न्यूट्रल वेन्यू पर अब तक चार मर्तबा टकराए हैं और हर बार भारत ने जीत दर्ज की है। दूसरी ओर, टी20 विश्व कप के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत और बांग्लादेश की तीन बार भिड़ंत हुई है। भारत ने तीनों ही मैच अपने नाम किए हैं।

कार्तिक पर फैसला मैच से पहले होगा: द्रविड़
दिनेश कार्तिक का अंतिम एकादश में स्थान खतरे में दिख रहा है और उन्होंने मंगलवार को इंडोर अभ्यास सत्र में जमकर विकेटकीपिंग की लेकिन वह पूरी तरह से फिट नहीं दिख रहे थे। भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कार्तिक को अंतिम एकादश में शामिल करने का फैसला बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच से पहले किया जाएगा। कार्तिक ने अभी तक जिन दो मैचों में बल्लेबाजी की है उनमें उन्होंने एक और छह रन बनाए जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेले गए मैच के दौरान वह पीठ दर्द से परेशान रहे।

हम केएल राहुल को सपोर्ट करते रहेंगे: द्रविड़
भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने और कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले एक साल से केएल राहुल का पूरा समर्थन किया है जो टी20 विश्वकप में आगे भी जारी रहेगा। राहुल बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने अब तक तीन मैचों में केवल 22 रन बनाए लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच में उनकी जगह सुरक्षित लगती है। द्रविड़ से मैच की पूर्व संध्या पर राहुल की फॉर्म को लेकर सबसे अधिक सवाल किए गए।

भारत-बांग्लादेश मैच में कैसा रहेगा मौसम?
भारत और बांग्लादेश के मैच में मौसम विलेन बन सकता है। एडिलेड में लगातार बारिश हो रही है। एडिलेड में पिछले कुछ दिनों से बहुत अधिक (95%) बारिश की संभावना के साथ बादल छाए हुए हैं।

कैसी होगी एडिलेड की पिच?
भारत और बांग्लादेश के मैच में बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। दरअसल, एडिलेड की पिच बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां हाई स्कोरिंग गेम की संभावना है। एडिलेड में औसत स्कोर 160 है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक/ऋषभ पंत, आर अश्विन/अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन: शाकिब अल हसन (कप्तान), नजमुल शंटो, सौम्य सरकार, लिटन दास, यासिर अली, अफिफ हुसैन, नूरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, मोसादिक हुसैन, हसन महमूद।

Related Posts