दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग के क्षेत्रीय मुख्यालय में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी कुमार गंजीर केे सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर भावपूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता एम. जामुलकर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एच.के.मेश्राम, अधीक्षण अभियंता एस. आर.बांधे, वरिष्ठ कल्याण अधिकारी डी. के.डूम्भरे, कार्यपालन अभियंता सनीली चौहान एवं ममता कश्यप द्वारा श्री गंजीर को उपहार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर शुभकामनायें दी गई।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता एम. जामुलकर ने कहा कि सरल, सहज एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी गंजीर अपने 40 वर्षाे की सेवा अवधि में बिजली कंपनी में अपने कार्यों के प्रति बहुत ही समर्पित, सजग एवं तत्पर रहें। उन्होंने जीवन के नये अध्याय की शुरुआत के लिए गंजीर को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने गंजीर को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त हो रहे गंजीर ने सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।
इसी तरह एक अन्य कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखाधिकारी कार्यालय में पदस्थ लेखाधिकारी अरुणा बारसागड़े एवं कार्यालय सहायक श्रेणी एक शिवराव कौशिक को भी सेवानिवृत्ति पर प्रमाण पत्र एवं उपहार भेटकर विदाई दी गई। दुर्ग रीजन के अन्य कार्यालयोें से भी कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। संभागीय कार्यालय दुर्ग से कार्यालय सहायक श्रेणी एक मनहरण लाल देवांगन, साजा संभागीय कार्यालय से कार्यालय सहायक श्रेणी एक सीताराम वर्मा, शहर संभाग दुर्ग से लाइन सहायक श्रेणी दो माधव प्रसाद वर्मा, भिलाई पश्चिम संभाग से लाइन सहायक श्रेणी दो ईश्वर लाल वर्मा, बालोद कार्यालय से कार्यालय सहायक श्रेणी एक रेम नारायण साहू एवं परिचारक श्रेणी एक राधेश्याम साहू, संभागीय कार्यालय भिलाई से लाइन सहायक श्रेणी दो बिसहत राम वर्मा एवं बेमेतरा से लाइन सहायक श्रेणी एक बंशी लाल मारखंडेय सेवानिवृत्त हुए। इन्हें भी संबंधित कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रमाणपत्र एवं उपहार भेंटकर विदाई दी गई।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता ए.के.गौराहा, निज सचिव एन.ए.कुरैशी एवं सुधीर ताम्रकार, विधि अधिकारी रश्मि शर्मा, प्रकाशन अधिकारी माया चन्द्राकर, निज सहायक बी.एस.राजपूत एवं रमणी राजेन्द्रन, कार्यालय सहायक जितेंद्र जैन, लिसी बी.जार्ज, इम्तियाज खान, पुनेन्द्र पटेल, दीपक पसीने, दिलेश्वर नागवंशी, श्वेता राव, कुसुम साहू एवं अभिषेक सहित अन्य उपस्थित हुए।















