BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू नेवई डैम पहुंचकर व्रतधारियों को छठ महापर्व की बधाई दी

 

रिसाली। उत्तर भारत के मुख्य त्यौहार की बधाई देने दुर्ग ग्रामीण विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अल सुबह नेवई डेम पहुंचे। वे सूर्योदय के पहले ही डेम निकट पहुंचे और लोगों से मेल मुलाकात कर पर्व की बधाई दी। इस दौरान गृहमंत्री वेदी की पूजा अर्चना भी की। साथ ही ऊगते सूरज को नमन किया।

उसके बाद में ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम क्षेत्र के कल्याणी मंदिर तालाब और अंत में रूआबांधा तालाब पहुंचकर ऊगते सूरज को अर्ध देने पहुंचे और उत्तर भारतियों से मुलाकात की। ठंड होने की वजह से तालाब किनारे चना व चाय की निःशुल्क व्यवस्था की गई थी।

गृहमंत्री स्टाल तक पहुंचे और चाय वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू, महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, एमआईसी सद्स्य गोविन्द चतुर्वेदी, सोनिया देवांगन, परमेश्वर, पार्षद रेखा देवी, चन्द्रप्रकाश सिंह, विनय नेताम, डोमन लाल बारले, एल्डरमेन संगीता सिंह, शिशिर साहू, संध्या वर्मा, ब्लाक कांग्रेस के चन्द्रकांत कोरे, जाकीर खान, युवक कांग्रेस के दादू नागदेवे, सुरेन्द्र बाघमारे आदि उपस्थित थे।

Related Posts